{"_id":"5bd80b76bdec22233165dab6","slug":"cheater-groom-secret-revealed-before-wedding-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयमाला के वक्त खुल गई दूल्हे की पोल, ऐसा सच आया सामने...दुल्हन ने उठा लिया बड़ा कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जयमाला के वक्त खुल गई दूल्हे की पोल, ऐसा सच आया सामने...दुल्हन ने उठा लिया बड़ा कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
दूल्हे को पकड़कर ले जाती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयमाला होने ही वाली थी, कि दूल्हे की पोल खुल गई और दुल्हन के सामने वो सच आ गया, जिसे जानकर उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई, फिर उसने बड़ा कदम उठाया। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। मामला पंजाब के अमृतसर का है। रिकी पुत्र हेमंत कुमार निवासी आजाद नगर दो बच्चों का पिता है, अपनी पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी रचा रहा था।
जयमाला होने ही वाली थी कि ऐन मौके पर पहली पत्नी पुलिस को लेकर पहुंच गई और उसके अरमानों पर पानी फिर गया। पुलिस ने भी महिला को पूरा सहयोग करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस तरह शादी करके नई दुल्हन के हसीन सपने देखने वाला शख्स अब हवालात में मच्छरों के साथ समय बिता रहा है।

पहली पत्नी को भेज दिया था मायके
दूसरी शादी करने जा रहा दूल्हा
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहली पत्नी गीता को रविवार को ही मायके भेज दिया गया था। यह कहकर कि मैं दिल्ली जा रहा हूं, मुझे जरूरी काम है। इसलिए तुम 5-6 दिन के लिए मायके चली जाओ। गीता ने बताया कि मुझे सोमवार को किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि तुम्हारा पति एक होटल में दूसरी शादी रचा रहा है।
यह सुनकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। उसी समय मैने अपने भाई और पिता को साथ लिया और टैक्सी लेकर मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी साथ थी। वहां जाकर देखा कि रिकी स्टेज पर दूल्हा बना अपनी होने वाली दूसरी पत्नी के साथ खड़ा था। वह उसके गले में जयमाला डालने ही वाला था कि पुलिस ने दबोच लिया। उसके बाद सारा सच सामने आ गया।