{"_id":"616fb8e16e14ea28213b1cf9","slug":"charges-framed-in-case-of-robbing-40-lakhs-from-chandigarhs-drug-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: दवा कारोबारी से 40 लाख लूटने के मामले में आरोप तय, बठिंडा जेल से लाया गया आरोपी गुरजीत सिंह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: दवा कारोबारी से 40 लाख लूटने के मामले में आरोप तय, बठिंडा जेल से लाया गया आरोपी गुरजीत सिंह
Wed, 20 Oct 2021 12:07 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:07 PM IST
सार
चंडीगढ़ के दवा कारोबारी से 40 लाख लूटने के मामले में आरोपी गुरजीत सिंह को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। उसके खिलाफ आरोप तय किए गए। उसे प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा जेल से लाया गया था। पेशी के बाद वापस कड़ी सुरक्षा में उसे बठिंडा ले जाया गया। आरोपी ने चार साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-33 के रहने वाले दवा कारोबारी से 40 लाख रुपये लूटने के मामले में आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ लाडा पर आरोप तय कर दिए गए हैं। कड़ी सुरक्षा में आरोपी को बठिंडा जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया। मामले में अगली सुनवाई अब 14 दिसंबर को होगी। गुरजीत सिंह नाभा जेल ब्रेक कांड में भी मुख्य आरोपी है। चंडीगढ़ में दवा कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने करीबी से 40 लाख रुपये की राशि लेकर लौट रहा था। रास्ते में हथियारों के बल पर गुरजीत सिंह समेत चार बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर उससे 40 लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद आरोपी फरार हो गए।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: मंत्रियों ने खाद संकट पर किया मंथन, सरकार सात साल पूरे होने पर करेगी बड़ी रैली
पुलिस ने जाली नंबर की कार में आते समय दबोचा था
जांच में जुटी पुलिस ने जाली नंबर की पजेरो कार में गुरजीत को चंडीगढ़ की ओर आते समय गिरफ्तार किया था। उसने नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की भी कोशिश की थी। इसी लूट कांड में पुलिस मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ लाडा को बठिंडा से लेकर पहुंची। यहां उसे अदालत में पेश किया गया। इससे पहले एक अक्तूबर को आरोपी को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाना था, लेकिन उस दिन उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया। एक पत्र लिखकर बताया गया कि सुरक्षाकर्मियों के अभाव के कारण उसे पेश नहीं किया जा सकता। इसके बाद नए पेशी वारंट 19 अक्तूबर के लिए जारी किए गए थे। पेशी के बाद पुलिस सुरक्षा में आरोपी को वापस बठिंडा ले जाया गया।