{"_id":"34f479d125f9a952d79d03f8c3ec430a","slug":"charged-on-assault-on-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एसआई ने पीटा और जब्त कर ली बाइक'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'एसआई ने पीटा और जब्त कर ली बाइक'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jun 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 वर्षीय लड़के ने ट्रैफिक पुलिस के एसआई धर्मपाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। किशोर ने कहा कि एसआई ने उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली और चालान काटने के बाद उसे पीटा।
विज्ञापन
उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। बापूधाम निवासी किशोर के पिता मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसआई के खिलाफ पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सेक्टर-34 थाने के एएसआई बचित्तर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मनीष कुमार ने एसआई के खिलाफ बेटे की पिटाई करने की शिकायत दी। इतने में एसआई धर्मपाल मौके पर आ गया। उसने भी शिकायत दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है। मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनका 14 वर्षीय बेटा दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से सेक्टर-34 जा रहा था।
विज्ञापन
सेक्टर-34 के चौक के पास एसआई धर्मपाल ने बेटे को बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करते रोक लिया। एसआई ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो उन्होंने होने से इंकार कर दिया। मनीष ने आरोप लगाया कि एसआई ने बेटे की पिटाई कर दी और उसके बाद चालान काटकर मोटरसाइकिल जब्त कर ली।
उसके बाद एसआई मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है न कि बच्चे की पिटाई। सेक्टर-34 में तैनात एएसआई बचित्तर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। मामले की रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को जल्द भेजी जाएगी।