फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandiharh Estate Office Building, Branch Employed fight

बिल्डिंग ब्रांच की जेई और प्राइवेट आर्किटेक्ट में चले लात-घूंसे

Tue, 11 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chandiharh Estate Office Building, Branch Employed fight
जेई और प्राइवेट आर्किटेक्ट में चले लात-घूंसे - फोटो : Demo Pic
एस्टेट ऑफिस की बिल्डिंग ब्रांच में कार्यरत महिला जेई और प्राइवेट आर्किटेक्ट के बीच सोमवार को जमकर लात-घूंसे चले। नौबत यहां तक आ गई की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह हो जाने से केस दर्ज नहीं किया गया। एस्टेट ऑफिस की बिल्डिंग ब्रांच में पहुंचकर एक प्राइवेट आर्किटेक्ट महिला ने ब्रांच की महिला जेई से अपनी फाइल पर मंजूरी मांगी। महिला जेई ने बाद में आने की बात कही। महिला आर्किटेक्ट ने बार-बार चक्कर लगवाने की बजाए उसी समय काम करने की अपील की। इस बात पर दोनों महिलाओं के बीच बहस काफी बढ़ गई। देखते ही देखते इस बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया।
विज्ञापन


एक महिला ने दूसरी के बाल पकड़ कर मार पिटाई शुरू कर दी। इस घटना के बाद पूरी बिल्डिंग ब्रांच और आस-पास शोर मच गया। बिल्डिंग ब्रांच में बहुत से कर्मचारी इक्ट्ठे हो गए। सूचना के बाद सेक्टर-17 पुलिस चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला आर्किटेक्ट ने बिल्डिंग ब्रांच की जेई के खिलाफ काम करने के बदले मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी। महिला जेई ने भी क्रॉस शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में दोनों महिलाओं ने आपस में सुलह कर पुलिस में केस दर्ज नहीं करवाने का फैसला लिया। सेक्टर-17 पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किसी ने 100 नंबर पर कॉल कर बिल्डिंग ब्रांच में मारपीट होने की सूचना दी थी। लेकिन बाद में दोनों महिलाओं की आपस में सुलह हो गई। जिस कारण कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed