{"_id":"63fb701f571263b14c074303","slug":"chandigarh-youth-was-shot-at-a-wedding-ceremony-in-batala-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala News: शादी समारोह में चंडीगढ़ के युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala News: शादी समारोह में चंडीगढ़ के युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 26 Feb 2023 08:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:18 PM IST
सार
सिविल अस्पताल के डॉ. साहिल ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि उक्त युवक की जांघ में गोली लगी है और उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घायल युवक जिवतेश सिंह का बयान दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहें हैं।
विज्ञापन
घायल जिवतेश सिंह को अस्पताल ले जाते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला के मिशरपुरा में रविवार की शाम को एक निजी पैलेस में शादी समारोह के दौरान किसी अज्ञात युवक ने गोली चला दी। गोली एक युवक की जांघ में लगी है। घायल युवक को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल युवक की पहचान जिवतेश सिंह काहलों निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल जिवतेश सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ का रहने वाला है। वह बटाला के एक निजी पैलेस में अपने रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने पहुंचा था। किसी के काम के चलते जैसे ही वह मैरिज पैलेस के बाहर निकला तो किसी अज्ञात ने उस पर गोली चला दी और गोली उसकी जांघ में लगी। उसे इस बात का पता नही चला कि उस पर फायर किसने और क्यों किया? उसने बताया कि सड़क के पार एक कार खडी थी और उसे शक है कार में से ही किसी ने उस पर फायर किया है।
विज्ञापन
वहीं सिविल अस्पताल के डॉ. साहिल ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि उक्त युवक की जांघ में गोली लगी है और उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घायल युवक जिवतेश सिंह का बयान दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहें हैं।
विज्ञापन