{"_id":"61446b948ebc3e91ed163812","slug":"chandigarh-sub-inspector-arrested-by-cbi-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: दस हजार की रिश्वत लेते चंडीगढ़ की सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सीबीआई ने ट्रैप लगाकर पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार्रवाई: दस हजार की रिश्वत लेते चंडीगढ़ की सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सीबीआई ने ट्रैप लगाकर पकड़ा
Fri, 17 Sep 2021 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:49 PM IST
सार
इससे पहले फरवरी 2021 को सेक्टर 34 थाने में तैनात एक एएसआई को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित पुलिस थाने में ट्रैप लगाकर सब इंस्पेक्टर सरबजीत कौर को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरबजीत कौर ने पॉक्सो केस को सेटलमेंट कराने के एवज में रिश्वत ली थी। बरहाल, सीबीआई सरबजीत से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने शुक्रवार सुबह सेक्टर 34 स्थित थाने में ट्रैप लगाकर सरबजीत को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। साथ ही सीबीआई ने सरबजीत से घंटों पूछताछ भी की। सीबीआई अब पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी जांच कर रही है। आरोप है कि कजहेड़ी के एक पॉक्सो केस के सेटलमेंट कराने के लिए रिश्वत ली थी। दूसरी तरफ, मामले में चंडीगढ़ के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
इससे पहले फरवरी 2021 को सेक्टर 34 थाने में तैनात एक एएसआई को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वह एयरफोर्स कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने के एवज में रिश्वत ले रहा था। रिश्वत की यह दूसरी किस्त थी। इससे पहले वह तीन हजार रुपये ले चुका था।
विज्ञापन