फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh's Elderly woman murdered in Patiala

चंडीगढ़ की बुजुर्ग महिला की पटियाला में हत्या, नयना देवी ले जाकर शव खाई में फेंका

Tue, 06 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Elderly woman murdered in Patiala
बुजुर्ग महिला की पटियाला में हत्या
सेक्टर-44 के मकान नंबर-25 निवासी हरभजन कौर (60) की पटियाला में उनकी किराएदार महिला सुरजीत कौर उर्फ निशा और उसके प्रेमी पुनीत कुमार गर्ग ने नशीली चाय पिलाने के बाद गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


लाश को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी शव को बोरे में भरकर कार से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ले गए और वहां शव को माता नयना देवी मंदिर के पास गहरी खाई में फेंक दिया। 26 जनवरी की इस वारदात के बाद हत्यारोपियों ने परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए हरभजन कौर के गुमशुदा होने की बात कही। थाना त्रिपड़ी पुलिस आरोपियों के बहकावे में आ गई और हरभजन कौर की गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। उधर, बोरी बंद शव नौ दिनों खाई में ही पड़ा रहा। 
विज्ञापन


पड़ताल के दौरान थाना त्रिपड़ी पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश मल्होत्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को पूछताछ में किराएदार सुरजीत कौर उर्फ निशा पर शक हुआ। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर बीते रविवार उसकी चुप्पी टूटी और उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पटियाला के हरिंदर नगर के मकान नंबर-333 निवासी हत्यारोपी सुरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसने बीती 26 जनवरी को संगरूर के महल मुबारक कालोनी, 114 निवासी अपने प्रेमी पुनीत गर्ग के साथ मिलकर हरभजन कौर को पहले अपने घर पर नशीली चाय पिलाई। फिर गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। उक्त तारीख को ही रात में वे शव को बोरी में भरकर कार से बिलासपुर स्थित नयना देवी ले गए और उसे खाई में फेंक कर वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर ढूंढा शव

Chandigarh's Elderly woman murdered in Patiala
बुजुर्ग महिला की पटियाला में हत्या
पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर ढूंढा शव
थाना त्रिपड़ी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस की मदद से हत्यारोपी सुरजीत कौर की निशानदेही पर नयना देवी मंदिर के पास खाई से हरभजन कौर का बोरी बंद शव सड़ी-गली हालत में बरामद कर उसे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने हत्यारोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर उसके फरार साथी हत्यारोपी पुनीत गर्ग की तलाश और अन्य सबूत जुटाने के लिए दस तारीख तक, उसका पांच दिन का रिमांड हासिल किया। फरार हत्यारोपी पुनीत गर्ग के लिए पुलिस उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन सर्च करने सहित अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में जुटी है।

तलाकशुदा हैं दोनों आरोपी, हरभजन कौर के शोरूम को किराए पर लेकर खोलना चाहते थे स्कूल
पुलिस जांच में पता लगा कि हत्यारोपी सुरजीत कौर और पुनीत गर्ग, दोनों ही तलाकशुदा हैं। आरोपी सुरजीत कौर ने बताया कि वह पटियाला में स्कूल चलाती है। वह और उसका प्रेमी पुनीत गर्ग हरभजन कौर के पटियाला स्थित शोरूम को किराए पर लेकर उसमें स्कूल खोलना चाहते थे। सुरजीत कौर ने बताया कि हरभजन कौर को उसका प्रेमी पुनीत गर्ग से मिलना पसंद नहीं था। हरभजन कौर के प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने और शोरूम कब्जाने के चलते ही हत्यारोपियों ने उनकी हत्या कर डाली।

कनाडा से बेटे ने यूटी पुलिस से भी मांगी थी मदद 

Chandigarh's Elderly woman murdered in Patiala
बुजुर्ग महिला की पटियाला में हत्या
कनाडा से बेटे ने यूटी पुलिस से भी मांगी थी मदद 
कनाडा में बसे हरभजन कौर के बेटे उनके लापता होने पर बीते महीने यूटी पुलिस के कंट्रोल रूम पर फोन कर मां को तलाशने की मदद मांगी थी। इस पर पीसीआर व सेक्टर-35 के पुलिसकर्मियों ने सेक्टर-35 के एक निजी अस्पताल सहित अन्य कई अस्पतालों में उनकी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका था।

थाना-34 के एक पुलिसकर्मी ने पटियाला निवासी हरभजन कौर की बहन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह हरभजन कौर को शोरूम के पास छोड़ आई थीं। इस महत्वपूर्ण इनपुट के पर यूटी पुलिस ने हरभजन कौर के बेटे को पटियाला पुलिस को जल्द से जल्द शिकायत करने की सलाह दी थी।

हत्यारोपी महिला ने गुमराह करने के लिए हरभजन कौर का मोबाइल किया इस्तेमाल
हत्यारोपी सुरजीत कौर ने हरभजन कौर के परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतका का मोबाइल भी इस्तेमाल किया था। अंदेशा है कि उनके मोबाइल से ही हत्यारोपी सुरजीत कौर ने कनाडा में बसे उनके बेटे विक्रमजीत को फोन कर उनकी मां हरभजन कौर के चंडीगढ़ आने की झूठी सूचना दी होगी। इसके बाद ही बेटे ने यूटी पुलिस के कंट्रोल रूम पर फोन कर मदद मांगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed