फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh rape: Preparing to introduce Challan in court

चंडीगढ़ रेप मामले में चालान पेश करने की तैयारी

Mon, 17 Feb 2014 05:20 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Feb 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh rape: Preparing to introduce Challan in court

खुडा लाहौरा में नाबालिग से कांस्टेबलों द्वारा गैंगरेप मामले में पुलिस ने चालान तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


इसी सप्ताह अदालत में चालान पेश करने की तैयारी चल रही है। दुराचार और छेड़छाड़ के इस मामले में पांच पुलिसकर्मी आरोपी हैं। मामले की शिकायत मिलने पर पांचों को बर्खास्त कर दिया गया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कांस्टेबल अक्षय और सुनील पर दुराचार के आरोप हैं और जबकि तीन अन्य पर छेड़छाड़ और धमकी देने की धारा लगाई गई है। पांचों आरोपी इस समय बुड़ैल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामला
पुलिस के अनुसार चालान पेश करने के बाद मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने के लिए आवेदन किया जाएगा। उधर, पीड़ित का परिवार भी इस मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने का तीन माह का समय होता है। इस मामले में एसआईटी की टीम ने चालान तैयार किया है।


गत दिसंबर में मामला दर्ज करवाते समय थाने में पीड़िता से हुए दुर्व्यवहार की शिकायत उसके भाई ने आईजी से की थी। इसकी जांच एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को सौंपी गई थी। मगर यह जांच अभी तक लटकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed