{"_id":"491e4427e3af7e51de06180b8f9f2435","slug":"chandigarh-rape-case-repist-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेप: बलात्कारी कांस्टेबलों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ रेप: बलात्कारी कांस्टेबलों को भेजा जेल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचारी कांस्टेबल गैंग के पांचों आरोपियों को चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी राहत दी है। बुधवार को पुलिस की ओर से आरोपियों का रिमांड बढ़ाने के लिए नहीं कहा गया।
विज्ञापन
इसके बाद पांचों को 6 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर एसआईटी ने मंगलवार को पीड़िता से लगातार सात घंटे पूछताछ की और सूरज ढलने के बाद भी यह जारी रही।
विज्ञापन
आरोपियों के लिए वीआईपी घेरा
ड्यूटी मजिस्ट्रेट शिफा की अदालत में दुराचार के आरोपी कांस्टेबल अक्षय, सुनील, अनिल, जगतार और हिम्मत को बुधवार को पेश किया।
पांचों आरोपी मुंह पर रुमाल बांध कर कड़ी सुरक्षा में उन्हें पेश किया गया। उन्हें पेश करने से पहले पुलिस की ओर से आरोपी कांस्टेबलों के दोनों तरफ रस्सी से वीआईपी घेरा बनाया गया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान छुपाये रखने के लिए कोर्ट रूम के बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने पहले ही खदेड़ दिया।
कांस्टेबलों के पेशी से एक घंटे पहले ही डीएसपी जगबीर सिंह और अश्वनी कुमार ने चार एसएचओ के साथ अदालत के चारों ओर कड़ी सुरक्षा घेरा बना दिया।
पुलिस की ओर से पांचों आरोपियों का और रिमांड नहीं मांगा गया और कहा किया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।