{"_id":"7d9c1a40c4e3b136b3d6abc63c061bff","slug":"chandigarh-rape-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेप: पुलिस ने पेश किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ रेप: पुलिस ने पेश किया चालान
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Feb 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुड्डा लाहौरा में नाबालिग से कांस्टेबलों द्वारा गैंगरेप मामले में पुलिस ने आखिरकार दो माह बाद शुक्रवार को जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है।
विज्ञापन
चालान के अनुसार दुराचार और छेड़छाड़ के इस मामले में पांच पुलिसकर्मी आरोपी हैं। पुलिस द्वारा पेश किए चालान में कांस्टेबल अक्षय और सुनील पर दुराचार की धारा लगाई गई है अन्य तीन पर छेड़छाड़ की धारा लगाई गई है। जबकि सभी पांचों आरोपियों पर पास्को एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
चालान के साथ पुलिस ने पीड़ित लड़की की मेडिकल रिपोर्ट के अलावा सीएफसीएल की जांच रिपोर्ट भी पेश की है। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा नाबालिग को किए फोन का रिकार्ड भी पेश किया गया है।
विज्ञापन
ज्यादातर फोन अक्षय के मोबाइल से पीड़िता को हुए हैं जबकि पीड़िता की ओर से भी अक्षय के मोबाइल पर फोन हुए हैं। अब इस चार्जशीट की प्रति सभी आरोपियों को अगली सुनवाई में मुहैया करवाई जबकि इसके बाद लगाए गए आरोपों पर बहस होगी।
इसके साथ ही अब इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि गिरफ्तार होने के बाद पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने का तीन माह का समय होता है। इस मामले में एसआईटी की टीम ने चालान तैयार किया है।