फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police busted a gang that cheated through matrimonial app

चंडीगढ़: मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करने वाले गिरोह का भंडफोड़, 4 नाइजीरियन सहित छह गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2023 01:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 01:05 PM IST
सार

आरोपियों ने एक महिला डॉक्टर के साथ मैट्रिमोनियल एप पर 47 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने चार नाइजीरियन, एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Chandigarh police busted a gang that cheated through matrimonial app
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी है। - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर मैट्रिमोनियल एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर चंडीगढ़ की एक महिला डॉक्टर से 47 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। गैंग के लोग मैट्रिमोनियल एप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर भोले भाले लोगों को ठगते थे। 

महिला डॉक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल एप के जरिये क्रिस्टोफर नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। क्रिस्टोफर ने बताया था कि वह एक डॉक्टर है और एम्स्टरडेम नीदरलैंडस में रहता है। उन्होंने कुछ दिनों बाद वाहट्सएप के जरिये बात करनी शुरू की। दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती हो गई और शादी करने की सहमती बनी।

विज्ञापन


क्रिस्टोफर ने महिला को फर्जी फ्लाइट की टिकट भेजकर भारत में आने की बात कही। जनवरी में क्रिस्टोफर ने महिला को कहा कि उसने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया है। उसके पास 2 लाख 80 हजार यूरो का डिमांड ड्राफ्ट है। एयरपोर्ट स्टाफ ने तय कस्टम चार्ज में इतनी रकम का डिमांड ड्राफ्ट जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला के पास एक अलग नंबर से फोन आया उसने खुद को एयरपोर्ट कर्मी बताया। उसने कहा कि यह रकम जारी करवाने के लिए कस्टम चार्ज और करेंसी कन्वर्सन चार्ज देना होगा। शिकायतकर्ता महिला ने बातों में आकर अलग अगल बैंक खातों से 47 लाख 22 हजार 600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए उसने बैंकों और अपने जानकारों से लोन लिया। महिला को बाद में पता चला की उसके साथ ठगी हुई है।

इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज करके अलग अलग टीम बनाकर कार्रवाई की। प्रिंस और पास्कल को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन तोड़ने का प्रायस किया। पुलिस ने इन्हे रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस को इनसे और जानकारियां मिली।


पुलिस ने नोएडा से कैली और जोशुआ को गिरफ्तार किया। कैली ने रिमांड के दौरान बताया कि उसने एम्स्टर्डंम से मुंबई की फर्जी एयर टिकट शिकायतकर्ता  को भेजी थी। आरोपी क्रिशचियान एंटोनी ने ठगी करने के लिए फर्जी बैंक अकाउंट बनाए थे। वहीं शालिनी ने कैली की बहन और मां का रोल निभाया था। उसने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल तोड़ने में प्रिंस और पास्कल की मदद की थी। कोर्ट ने कैली को छोड़ तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 मोबाइल फोन 2 लैपटॉप, 3 मॉडम और एक लैंडलाइन फोन बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed