फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police, bribe, constable suspend , chandigarh news

500 रुपये घूस लेने का आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड, SI भी लाइन हाजिर

Wed, 12 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh police, bribe, constable suspend , chandigarh news
- फोटो : Demo Pic
चालान छोड़ने के एवज में घूस लेते कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ट्रैफिक ने मंगलवार को कांस्टेबल दिनेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। दिनेश कुमार सरकारी इंटरसेप्टर में ड्राइवर है। इसके साथ इस गाड़ी के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर राजिंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-22 में कपड़ों के व्यापारी सचिन कुछ दिन पहले शाम को खरड़ से सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में अपनी शॉप पर जा रहे थे। उनकी स्विफ्ट कार उनके भाई अनिल ड्राइव कर रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-43 की कोर्ट रोड पर पहुंचे तो अनिल चलती गाड़ी में फोन सुनने लगा, जिसके बाद पुलिस की सरकारी इंटरसेप्टर नंबर-सीएच-01जीए-6028 में आए कांस्टेबल दिनेश व इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजिंद्र सिंह ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा ली थी। इसके बाद दिनेश सरकारी गाड़ी से उतरा और चालान न काटने की एवज में उसने अनिल से 500 रुपए वसूल लिए और फिर अपने इंचार्ज राजिंद्र के साथ चलता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed