फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Arrested Robbers Gang, Was Robbed Satinder Sartaj House

सूफी सिंगर सतिंदर सरताज के घर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बताया क्यों बन गए चोर

Sun, 26 Aug 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Aug 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Police Arrested Robbers Gang, Was Robbed Satinder Sartaj House
चोरों का गिरोह
क्राइम ब्रांच ने पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के ऑफिस और शहर के अलग-अलग घरों में लॉक तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक ज्वेलर्स समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि आरोपी महंगे शौक और लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरियां करते थे। पुलिस ने इनसे करीब 50 लाख रुपये की कीमत के हीरे, सोने, चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों का चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान अंबाला सिटी के अर्बन स्टेट सेक्टर-7 निवासी टैक्सी ड्राइवर जगदीप सिंह (24), कैटरिंग का काम करने वाला पलसोरा निवासी शंकर थाप (28), पलसोरा निवासी ऑटो ड्राइवर अशोक कुमार तिवारी (27) और मोहाली फेज-1 निवासी ज्वेलर गुरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी (54) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के एसपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर के अलग-अलग हिस्सों में देर-रात घरों में चोरी की वारदात सामने आ रही थीं।
विज्ञापन


इसमें एक 18 लाख के गहनों की चोरी और पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के ऑफिस से डीवीआर की चोरी की शिकायत आई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच डीएसपी पवन कुमार और इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। 20 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सेक्टर-36 थाना एरिया में ऑल्टो कार से घूम रहा है। पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर आरोपी जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके दो दोस्त और ज्वेलर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वेलर को बेचते थे गहने
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह जिस घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, उसकी पहले अच्छे से रेकी करते थे। इनके पास बलैनो और ऑल्टो कार हैं, जिससे दिन में ही पूरे एरिया में घूमते थे और चोरी की वारदात को कैसे अंजाम देना है, इसकी प्लानिंग कर लेते थे। इसके बाद देर रात घर का ताला तोड़कर चोरी करने के बाद फरार हो जाते थे। आरोपी चोरी के गहने को कम दामों पर ज्वेलर गुरमिंदर सिंह को बेच दिया करते थे, जिसकी दुकान बडहेड़ी में है।

दो जुलाई 2018 को सिंगर सतिंदर सरताज के ऑफिस में की थी चोरी
बीते 2 जुलाई 2018 को सेक्टर-34 स्थित पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के घर में चोर लॉक तोड़कर अंदर घुसे थे। जिस कमरे में वह घुसे थे, वह उनका ऑफिस था। चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों को वहां से कुछ नहीं मिला। इस दौरान आरोपियों की हरकत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी। आरोपी वहां से जाते वक्त डीवीआर भी अपने साथ ले उड़े थे।

पहले भी हैं केस दर्ज
पकडे़ गए आरोपियों की जान पहचान पटियाला के जेल में मनीर नाम के एक युवक ने कराई थी। आरोपी जगदीप पर चीटिंग, शंकर पर स्नैचिंग व चोरी और अशोक पर रोपड़ में कुर्सी चोरी का केस दर्ज है। ये आरोपियों ने एक-दूसरे से मिलने के बाद एक गैंग बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। पकड़े गए आरोपियों के गिरफ्त में आने से शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी की 16 वारदात को सुलझा लिया है।

ये सामान हुआ बरामद
3 डायमंड रिंग, 6 टॉप्स, 5 सोने की हार, 4 चेन, 2 लॉकेट, 5 रिंंग, 1 मंगलसूत्र, 4 बालियां, 3 नोजपिन, 2 जोड़ी झुमका, 2 रिंग रेड स्टोन, 2 चांदी की ब्रेसलेट, 10 सिक्के, 13 चांदी की रिंग, 1 कड़ा, 4 पेंडेंट सेट, 6 पाजेब, 1 नेकलेस, 2 एलईडी, 1 डीवीआर, 5 चाबी, 7 घड़ी, 2 लेडीज बैग, 500 सिक्के, और 1 लाख 50 हजार की नकदी बरामद हुई हैं।

 
बीएमडब्ल्यू चुराने के फिराक में थे
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कुछ समय पहले एक घर में करीब 18 लाख रुपये के गहने चोरी किए थे। इस दौरान आरोपियों ने वहां से बीएमडब्ल्यू की चाबी चोरी कर ली थी। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अब बीएमडब्ल्यू चोरी करने के फिराक में थे, जिसे वह जल्द ही अंजाम देने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed