फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh police arrested murder accused in 24 hours

Chandigarh News: आशीष के हत्यारों को पुलिस ने दबोचा, चाकू से हमला कर की थी निर्मम हत्या

Sun, 01 Jan 2023 10:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 10:41 AM IST
सार

पुलिस ने आशीष के शव को अपने कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पार्षद हरजीत सिंह ने कहा कि मौली गांव, मौलीजागरां कांप्लेक्स और विकास नगर में बढ़ने नशे के चलते अपराध बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Chandigarh police arrested murder accused in 24 hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के मौली गांव में शुक्रवार देर रात चाकू से गोद कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कांचा उर्फ अनिल निवासी बलटाना, मौली गांव के रहने वाले डेविड, दीपक और करण के रूप में हुई है। बीती रात दुकान से लौट रहे आशीष को रास्ते में रोककर आरोपियों ने रुपये मांगे, जब उसने इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। जब लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। चाकू से हमले में आशीष की आंतड़ियां तक बाहर आ गई थीं। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि आशीष अपने घर से थोड़ी दूर मेन सड़क पर दुकान से दूध खरीदने के बाद घर लौट रहा था। इसी बीच चारों आरोपी घेरकर पैसे मांगने लगे। चारों आरोपी नशे में थे। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने आशीष से मारपीट कर शुरू कर दी। आशीष वहां से भागकर अपने घर को जाने वाली गली के मोड़ पर आकर मदद के लिए आवाज लगाने लगा। आशीष की आवाज सुनकर उसका भाई योगेश जब बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। इस बीच आरोपियों ने आशीष के पेट में चाकू गोद-गोद कर उसकी आंतडियां तक बाहर निकाल दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
मौलीजागरां थाना प्रभारी जयवीर सिंह राणा ने आशीष के भाई योगेश को सेक्टर -32 के अस्पताल में भी भर्ती करवाया। उसका इलाज चल रहा है। आशीष अपने भाई योगेश और मिथुन के साथ मौली गांव के मकान नंबर -12 में रह रहा था। तीनों भाई भेलपुरी बेचने के अलावा कबाड़ का काम करते हैं। तीनों भाई मूलरूप से उतर प्रदेश के जिला हाथरस के रहने वाले हैं। पुलिस ने आशीष के शव को अपने कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पार्षद हरजीत सिंह ने कहा कि मौली गांव, मौलीजागरां कांप्लेक्स और विकास नगर में बढ़ने नशे के चलते अपराध बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed