फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police announced reward on four including Director of GBP

1500 करोड़ की ठगी: GBP के निदेशक समेत चार पर 50 हजार का इनाम, सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त

Thu, 20 Oct 2022 05:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Oct 2022 05:43 PM IST
सार

चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अप्रैल में गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के खिलाफ 1500 करोड़ की धोखाधड़ी के मामलों में छह एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में जीबीपी के साथ जीएंडजी बिल्डर्स के मैनेजिंग पार्टनर पर भी केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Chandigarh Police announced reward on four including Director of GBP
फाइल फोटो।

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स (जीबीपी) के निदेशक समेत चार के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसमें आरोपी सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रमन गुप्ता और अनुपम गुप्ता के नाम शामिल हैं। इनकी सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 19 केस दर्ज हैं। इन आरोपियों ने आवासीय और व्यावसायिक स्थलों पर जमीन, प्लाट, फ्लैट देने के बहाने मोटी रकम जमा करवा चुके हैं। अभी तक लगभग 40 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है।

विज्ञापन


अप्रैल में 1500 करोड़ की ठगी के छह मामलों में केस दर्ज
चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अप्रैल में गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स के खिलाफ 1500 करोड़ की धोखाधड़ी के मामलों में छह एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में जीबीपी के साथ जीएंडजी बिल्डर्स के मैनेजिंग पार्टनर पर भी केस दर्ज हुआ था। जीरकपुर निवासी देवभूषण गुप्ता ने शिकायत में बताया था कि जीबीपी के डायरेक्टर रमन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता व अन्य और जीएंडजी बिल्डर्स के मैनेजिंग पार्टनर नीरज गुप्ता ने करीब 2500 लोगों के साथ अलग-अलग प्रोजेक्ट में 1500 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed