{"_id":"693653f88d2a0efe5c02b328","slug":"chandigarh-panjab-university-professor-arrested-for-murdering-his-wife-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पत्नी की हत्या के आरोप में पीयू का प्रोफेसर गिरफ्तार, 2021 में दिवाली की रात हुआ था कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: पत्नी की हत्या के आरोप में पीयू का प्रोफेसर गिरफ्तार, 2021 में दिवाली की रात हुआ था कत्ल
Mon, 08 Dec 2025 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:58 AM IST
सार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में रहने वाले प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा का 2021 की दिवाली की रात को कत्ल हो गया था। पुलिस ने अब मामले में प्रोफेसर गोयल को ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी और साथ में सफेद शर्ट में आरोपी प्रोफेसर
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारत भूषण गोयल की पत्नी सीमा गोयल की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रोफेसर को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी प्रोफेसर को आज अदालत में पेश करेगी।
पीयू प्रोफेसर की पत्नी की लाश पीयू कैंपस जी ब्लॉक में बने आवास में 4 नवंबर 2021 को मिली थी। उनका घर पीयू वीसी आवास के पीछे बना हुआ है जो काफी सुरक्षित क्षेत्र है।
विज्ञापन
पीयू प्रोफेसर की पत्नी की लाश पीयू कैंपस जी ब्लॉक में बने आवास में 4 नवंबर 2021 को मिली थी। उनका घर पीयू वीसी आवास के पीछे बना हुआ है जो काफी सुरक्षित क्षेत्र है।
विज्ञापन
क्या था मामला
पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भारत भूषण गोयल की पत्नी सीमा गोयल की 4 नवंबर 2021 को दिवाली की रात हत्या हो गई थी। गोयल की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उन्होंने पत्नी सीमा गोयल (60) की लाश सबसे पहले देखी थी। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले वह उसे अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने सीमा गोयल को मृत घोषित कर दिया था। सीमा गोयल का मोबाइल फोन भी गायब था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी दिखे थे मगर उससे कुछ हासिल नहीं हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। वहीं, सिर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। पुलिस ने मामले में नौकर, माली और अन्य जानकारों के बयान भी लिए थे मगर कुछ हाथ नहीं लग सका था।सेक्टर- 11 थाना पुलिस ने सीमा गोयल के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया था कि कोई जबरन घर में दाखिल नहीं हुआ था। संबंधित क्षेत्र का मोबाइल डंप डाटा और रिश्तेदारों और जानकारों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए थे। तकनीकी स्तर पर काफी तलाश के बावजूद मृतका का मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ था।