{"_id":"5e20b42b8ebc3e4ad152cc1b","slug":"chandigarh-news-misdeed-with-teenager-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः बेटी से शादी करना चाहता था पिता, रखवाया करवाचौथ का व्रत, दुष्कर्म भी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाकः बेटी से शादी करना चाहता था पिता, रखवाया करवाचौथ का व्रत, दुष्कर्म भी किया
Fri, 17 Jan 2020 12:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। 35 वर्षीय सौतेले पिता ने 16 वर्षीय बेटी से शादी करने के लिए करवाचौथ का व्रत रखवाया। इतना ही नहीं, बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे चार महीने की गर्भवती करने का आरोप है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसके पेट में दर्द हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना वीरवार की है। जब पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को इसकी सूचना मिली। इसके बाद मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम पहुंची और बच्ची से काउंसलिंग शुरू कर दी। टीम को 16 वर्षीय किशोरी ने बयान में बताया कि उसका परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का है। वह चंडीगढ़ में रहने वाले सौतेले पिता से घर का खर्चा चलाने के लिए पैसे लेने आई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उसने धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद चार माह से धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। वह किशोरी से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने करवाचौथ का व्रत भी जबरन रखवाया। इसके बाद किशोरी ने हिम्मत कर इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। टीम की जांच में सामने आया कि किशोरी पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी है। आरोपी पिछले काफी समय से चंडीगढ़ में रह रहा है। वह उत्तर प्रदेश में रहने वाले परिवार को खर्च नहीं भेजता था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन