फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Cash looted on Gun Point in Chandigarh

चंडीगढ़ में अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर मनी एक्सचेंज संचालक से तीन लाख की लूट

Mon, 27 Jul 2020 03:35 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jul 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Cash looted on Gun Point in Chandigarh
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 27सी स्थित वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर एजेंसी के संचालक से दो बदमाश दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर तीन लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बाजार में भीड़ के बावजूद किसी को भी आरोपियों के भागने की भनक नहीं लगी। सेक्टर 26 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


वारदात शनिवार दोपहर 2.12 बजे की है। संजीव कालिया ने बताया कि वह रायपुर खुर्द में परिवार समेत रहते हैं। उनका सेक्टर 27सी स्थित बूथ नंबर 22 में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के नाम से ऑफिस है। सोमवार दोपहर वह बैंक से 2.80 लाख रुपये निकालकर ऑफिस पहुंचे। पैसों को दराज में रखकर वह वॉशरूम चले गए। जैसे ही लौटे तो एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल रखकर धमकी दी कि चुपचाप सारा पैसा उसके हवाले कर दे, नहीं तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे।
विज्ञापन


उन्हें लगा कोई  मजाक कर रहा है, लेकिन इतने में तेजधार हथियार लिए दूसरे युवक ने भी धमकाना शुरू कर दिया। इससे वह डर गए और आरोपी को दराज की चाबी दे दी। इसके बाद आरोपी दराज में रखे करीब तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए। एक आरोपी ने हेलमेट पहना था। जाते-जाते आरोपी या कह गए कि अगर चिल्लाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर 26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैंक से रुपये निकलवाने के बाद हुई वारदात
संजीव ने सेक्टर 27 स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 2.80 लाख रुपये निकलवाए थे।  जबकि दराज में 20 से 25 हजार पहले से थे। संजीव ने शक जताया कि बैंक से रुपये निकालते वक्त उनके पास एक युवक और कुछ दूरी पर एक युवती थी। पैसा निकालने की बात सिर्फ युवक को पता चली थी। पुलिस टीम ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सामने आया कि संजीव कालिया 1.19 बजे रुपये निकलवाने आए थे। युवक की डिटेल खंगालने पर पता चला कि वह बैंक का रेगुलर कस्टमर है।  

दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सेक्टर 19 की तरफ फरार हुए थे। एक सीसीटीवी में दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस  सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर युवकों की पहचान में जुटी है।


पहले भी हो चुकी मनी एक्सचेंजर से लूट
बता दें कि 9 मार्च 2019 को सेक्टर-52/53 की डिवाइडिंग रोड पर बाइक सवार बदमाश मनी एक्सचेंजर का काम करने वाले सेक्टर-52 निवासी नरेश कुमार को गोली मारकर पांच लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस जांच में आरोपियों ने ट्रिब्यून चौक का रास्ता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया था। अब तक पुलिस केस को सुलझाने में नाकामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed