फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh news: Firing in Chandigarh, one person injured

चंडीगढ़ में फिर चली गोली, गुरुद्वारा से माथा टेक लौट रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कर्मी को लगी, हालत गंभीर

Sun, 25 Oct 2020 09:44 AM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Oct 2020 09:44 AM IST
सार

  • सेक्टर-22डी में सुबह 6 बजे की वारदात, खरड़ स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में तैनात हैं अमरीक सिंह
  • घर के नजदीक पहुंचते ही घात लगाकर बैठे मास्क पहने युवक ने की वारदात, दाहिनी जांघ में लगी गोली

विज्ञापन
Chandigarh news: Firing in Chandigarh, one person injured
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-22डी में रविवार सुबह 6 बजे घात लगाकर बैठे एक युवक ने गुरुद्वारे में माथा टेककर लौट रहे खाद्य आपूर्ति विभाग के लैब टेक्नीशियन को गोली मार दी। घायल अमरीक सिंह (48) को पुलिस ने पीजीआई पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि खरड़ की इसी लैब में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर नेहा शौरी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने से हत्यारोपी नाराज था।

विज्ञापन


अमरीक सिंह सेक्टर-22/डी के मकान नंबर 3941 में परिवार समेत रहते हैं। वह खरड़ स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग में लैब टेक्नीशियन हैं। अमरीक सिंह रविवार सुबह छह बजे अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। लौटते समय पत्नी थोड़ा आगे चलकर घर पहुंच गई, जबकि वह पीछे रह गए। 
विज्ञापन


मकान नंबर 3907 के पास पहुंचते ही मास्क पहने एक युवक ने गोली चला दी, जो उनकी दाहिनी जांघ में लगी। अमरीक सिंह ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि हमलावर पीड़ित के घर के पास पहले से घात लगाए बैठा था। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि अमरीक सिंह को गोली क्यों मारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक कारतूस और एक खोल बरामद
गोली चलने की सूचना के बाद एसपी सिटी विनीत कुमार, सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा, नीलम चौकी इंचार्ज जयवीर राणा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से एक खोल और एक कारतूस मिला है। आरोपी ने हुड पहन रखा था। पुलिस खरड़ स्थित लैब के दफ्तर में भी पूछताछ करेगी। 


दो सप्ताह में पांचवीं बार गोली चलने की वारदात 
बता दें कि पिछले दो सप्ताह में चंडीगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में गोली चलने की यह पांचवीं वारदात है। 10/11 अक्तूबर की देर रात औद्योगिक क्षेत्र में सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या, 11 अक्तूबर को बुड़ैल में सोनू शाह हत्याकांड के गवाहों को गोली मारने की कोशिश, सेक्टर-9 एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर को गोली मारकर हत्या का प्रयास, 19 अक्तूबर को सेक्टर-25 के पूर्व प्रधान को गोली मारने का मामला सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed