{"_id":"6024dc308ebc3ee9162cb582","slug":"chandigarh-loot-in-bank-by-showing-toy-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना पिस्तौल दिखाकर ही लूट लिए थे साढ़े आठ लाख रुपये, चंडीगढ़ बैंक लूट कांड में पुलिस का खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खिलौना पिस्तौल दिखाकर ही लूट लिए थे साढ़े आठ लाख रुपये, चंडीगढ़ बैंक लूट कांड में पुलिस का खुलासा
Thu, 11 Feb 2021 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-61 पुलिस चौकी से सटे चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से 8.65 लाख की लूटपाट करने वाले मोहाली निवासी हरजोत सिंह (34) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने खिलौना पिस्तौल से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.48 लाख रुपये के अलावा खिलौना पिस्तौल और स्विफ्ट कार बरामद किया है।
विज्ञापन
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि सोमवार को सेक्टर-61 स्थित चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने पहले आरोपी कई दिनों से रेकी कर रहा था। सोमवार को मौका देख आरोपी ने खिलौना पिस्तौल से वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद हरजोत अपनी स्विफ्ट कार से मोहाली स्थित फेज-3 स्थित अपने घर पहुंचा और वहां लूट के रुपये छिपा दिए। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे दबोचा। पुलिस की जांच में आरोपी का पिछला कोई अपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे हुई थी वारदात
सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-61 स्थित पुलिस चौकी से सटे चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में लाखों की लूट हुई है। पुलिस पूछताछ में कैशियर अमरजीत सिंह ने बताया था सुबह वह अपने केबिन में बैठा था। तभी मास्क व काले रंग की जैकेट पहने एक युवक आया। आते ही युवक ने उन पर पिस्टल तान दी और बोला कि पैसे वाला बैग दे दो, वरना शूट कर दूंगा। उन्होंने घबराकर रुपयों से भरा बैग उसे थमा दिया। बैग में आठ लाख 65 हजार 452 रुपये थे। इसके बाद अमरजीत व अन्य कर्मियों ने सेक्टर-61 पुलिस चौकी को शिकायत दी थी।
विज्ञापन