फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh: International gang involving in extorting money through loan app sent Rs 100 crore to China

खुलासा: लोन एप से ठगने वाले गिरोह ने 100 करोड़ रुपये हवाला के जरिए भेजे चीन, भारतीय कंपनियों में लगाया पैसा

Fri, 16 Sep 2022 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 11:06 AM IST
सार

कुछ दिन पहले चंडीगढ़ साइबर सेल थाना पुलिस ने देशभर के पांच राज्यों से इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 21 शातिरों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का मास्टरमाइंड चीनी नागरिक वान चेंघुआ है।

विज्ञापन
Chandigarh: International gang involving in extorting money through loan app sent Rs 100 crore to China
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में लोन एप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने और रुपये ऐंठने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने दो साल में हवाला के जरिए 100 करोड़ रुपये चीन भेजे हैं। यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया है। यह भी पता चला है कि लोगों से ठगे गए रुपयों को भारतीय कंपनियों में भी लगाया गया है। पुलिस अब इसकी भी जांच कर रही है। चंडीगढ़ पुलिस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी मामले की जांच के लिए पत्र लिखेगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां भी आरोपियों से पूछताछ कर रहीं हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने गुरुवार को भी आरोपियों से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां हासिल कीं। बता दें कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़ साइबर सेल थाना पुलिस ने देशभर के पांच राज्यों से इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 21 शातिरों को गिरफ्तार किया था। गिरोह का मास्टरमाइंड चीनी नागरिक वान चेंघुआ है। उससे भी पूछताछ चल रही है। इसके लिए अनुवादक (ट्रांसलेटर) का सहारा लिया जा रहा है।  
विज्ञापन


एसपी केतन बंसल ने बताया कि आरोपियों ठगी के लिए जिन मोबाइल नंबरों और लैपटॉप का इस्तेमाल करते थे, उनकी जानकारी भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केन्द्र (आई4सी) भेज दी गई है। जल्द ही इस बात का पता चल जाएगा कि आरोपी अब तक कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को आज अदालत में पेश करेगी पुलिस 

मास्टरमाइंड वान चेंघुआ (34), नोएडा के सेक्टर-49 निवासी अंशुल कुमार (25), रांची (झारखंड) निवासी परवाज आलम उर्फ सोनू भडाना (32), अर्जुन और राजीव का रिमांड खत्म होने पर पुलिस सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। एसपी  केतन बंसल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड बढ़ाने की मांग की जाएगी। परवाज इस गिरोह को चला रहा था जबकि राजस्थान के अलवर निवासी अर्जुन सैनी और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी राजीव टीम लीडर के तौर पर काम कर रहे थे।

चीन में बैठा शख्स देता था रुपये इधर से उधर पहुंचाने का निर्देश 

अब तक आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी ब्लैकमेलिंग और ठगी के लिए छह लोन एप का इस्तेमाल करते थे। इसके अलावा भी कई फर्जी लोन एप हैं, जो चीन में बनाए गए हैं। वान चेंघुआ का दोस्त चीन में बैठकर इन एप को तैयार करता था। एसपी ने बताया कि चीन में बैठा एक व्यक्ति अंशुल को पैसों को इधर से उधर पहुंचाने का निर्देश देता था। चीन में रहने वाला ठग दो साल पहले भारत में ही था।


 

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अंशुल ने हवाला के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये चीन भेजे हैं। चीन में बैैठ एक शातिर उसे रुपयों को इधर से उधर पहुंचाने का निर्देश देता था। पांच आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग करेंगे। - केतन बंसल, एसपी, साइबर क्राइम थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed