{"_id":"6561cb28602ea15a1e0c8295","slug":"chandigarh-fake-id-of-senior-lawyer-made-by-someone-complained-to-ssp-and-cyber-crime-police-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: सीनियर वकील की फर्जी आईडी बनाई, SSP और साइबर अपराध पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: सीनियर वकील की फर्जी आईडी बनाई, SSP और साइबर अपराध पुलिस को दी शिकायत
Sat, 25 Nov 2023 03:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 03:53 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सीनियर वकील की फर्जी आईडी बनाई। एसएसपी और साइबर अपराध पुलिस कोशिकायत दी गई है। फेसबुक, व्हट्सएप और बैंक खाते सब फर्जी बना रखे हैं।
विज्ञापन
वकील हरीश भारद्वाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंडीगढ़ में जिला अदालत के एक सीनियर वकील के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, व्हट्सएप और बैंक खाते खोल धोखाधड़ी को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मामले में वकील द्वारा एसएसपी और साइबर अपराध पुलिस को लिखितशिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता हरीश भारद्वाज ने मांग की है कि आरोपी के संबंधित मोबाइन नंबरों को ब्लॉक किया जाए। वहीं फर्जी आईडी पर बनाए गए बैंक खातों को भी फ्रीज किया जाए। इनका प्रयोग आरोपी धोखाधड़ी के लिए कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं फर्जी फेसबुक आईडी भी ब्लॉक करने की मांग की गई है। इस आपराधिक कृत्य को लेकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की मांग भी की गई है। शिकायतकर्ता के कुछ जानकारों को यह फर्जी संदेश प्राप्त हुए और उन्होंने शिकायतकर्ता को उसके स्क्रीनशॉट दिखाए। जिससे उन्हें इस अपराध का पता चला।शिकायत में वह स्क्रीनशॉट और बाकी जानकारी भी संलग्न की गई है।
विज्ञापन
जानकारों को भेज रहा फ्रेंड रिक्वेस्ट
वकील हरीश भारद्वाज ने कहा है कि किसी ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया और उनके नाम से आरोपी उनके जानकारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है।
आरोपी ने एक मोबाइल नंबर से उनके नाम की व्हट्सएप पर एक फर्जी आईडी भी बनाई हुई है। उस पर भी उनकी तस्वीर को डिस्प्ले फोटो /प्रोफाइल फोटो लगा रखा है। वह उनके जानकारों को व्हट्सएप से भी संदेश भेज रहा है और उनके नाम से पैसे मांग रहा है।
विज्ञापन
बैंक में रकम जमा करवाने को कह रहा
आरोपी फर्जी बैंक खाते भी आगे उनके जानकारों को रकम जमा करवाने के लिए दे रहा है। उन खातों में नाम भीशिकायतकर्ता का इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने उनके नाम से बनाए गए फर्जी एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक खातों की जानकारी भी पुलिस के साथ सांझा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोपीशिकायतकर्ता के जानकारों को रकम जमा करवाने के लिए गूगल पे, पेटीएम आदि के अलग-अलग मोबाइल नंबर और यूपीआई आईडी भी दे रहा है।