{"_id":"5f38cf868ebc3e0744094b87","slug":"chandigarh-crime-news-man-died-in-chandigarh-due-to-head-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूधाम: आरोप- पांच-छह युवकों ने बोला हमला, बीच-बचाव में सिर पर रॉड लगने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बापूधाम: आरोप- पांच-छह युवकों ने बोला हमला, बीच-बचाव में सिर पर रॉड लगने से व्यक्ति की मौत
Sun, 16 Aug 2020 11:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
बापूधाम में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारने आए पांच से छह युवकों ने बीच बचाव कर रहे पिता पर हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बापूधाम फेस- दो निवासी 55 वर्षीय मुस्तकीम के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने अंदेशा जताया है कि मुस्तकीम की मौत हमला करने से नहीं बल्कि सीढ़ियों से गिरने से हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर- 26 थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वारदात शनिवार देर रात की है। भतीजे सुलेमान ने बताया कि मुस्तकीम बापूधाम फेस- दो स्थित मकान नंबर- 34 में पत्नी और बेटे अरबाज व साहुल के साथ रहता था। उनका सेक्टर- 26 के ग्रेन मार्केट में फल का होलसेल का काम है। आरोप है कि शनिवार रात को उनके घर पांच से छह युवक रॉड, डंडे और तलवार लेकर पुरानी रंजिश के चलते बेटे साहुल को मारने आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब मुस्तकीम ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उनके सिर पर हमला कर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीसीआर ने घायल मुस्तकीम को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट लगने की वजह उनकी मौत हो गई। जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है कि मुस्तकीम की मौत किन कारणों से हुई है। वही पुलिस अब वारदातस्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है, ताकि मामला पूरी तरह से साफ हो सके।
विज्ञापन