फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh crime news, Daud convicted

जीजा की हत्या में 'दाऊद' दोषी करार, अदालत आज सुनाएगी सजा

Wed, 01 Feb 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime news, Daud convicted
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
युवक की रंजिशन हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने 19 वर्षीय शाहबाज उर्फ दाऊद को दोषी करार दिया है। मौलीजागरां निवासी शाहबाज को जिला अदालत बुधवार को सजा सुनाएगी। उसके खिलाफ मौलीजागरां थाना पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


वारदात 4 जून 2016 की है। इंदिरा कॉलोनी निवासी मोहम्मद चांद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह राजीव कॉलोनी स्थित एक मीट की दुकान पर काम करता है। सुबह करीब 5:30 बजे वह दुकान खोलने गया। इस दौरान उसका सप्लाई वाला गाड़ी लेकर आ गया।
विज्ञापन


गाड़ी वाले के साथ उसका हेल्पर इरफान भी था। इरफान ने जैसे ही गाड़ी से सामान उतारना शुरू किया तो पीछे से मौलीजागरां निवासी उसका साला शहबाज आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने उसकी छाती पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान वह उससे कह रहा था कि उसने उसकी बहन को बहला-फुसलाकर उससे शादी की है। इसके लिए वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरफान पर हमला करने के बाद शहबाज मौके पर से भाग गया था। चांद मोहम्मद और अन्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही गाड़ी का ड्राइवर अशोक और चांद मोहम्मद इरफान को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने शाहबाज के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर उसे उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed