{"_id":"5fb35f25f387944f30145dfc","slug":"chandigarh-crime-news-a-plumber-killed-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बेदर्दी से प्लंबर की हत्या, चेहरे और सिर पर पत्थर से हमला, खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में बेदर्दी से प्लंबर की हत्या, चेहरे और सिर पर पत्थर से हमला, खून से लथपथ मिला शव
Tue, 17 Nov 2020 10:57 AM IST
ajay kumar
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लंबर का काम करने वाले एक युवक की सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। उसका शव सेक्टर 44 स्थित लेबर चौक के पास जंगल में मिला। जांच में सामने आया कि उसने अपने दो दोस्तों के साथ शराब पी थी। वारदात के बाद से दोनों दोस्त फरार हैं। पुलिस को आशंका है कि शराब पीने के बाद हुए झगड़े में प्लंबर की हत्या की गई है। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब 7.50 बजे परविंदर सिंह नामक एक शख्स ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-44/45 लाइट प्वाइंट से लगते लेबर चौक स्थित जंगल में एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। सेक्टर-34 थाना समेत बुड़ैल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर ने फौरन उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक जगतपुरा (मोहाली) निवासी जसपाल है और वह प्लंबर का काम करता है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया और वीडियोग्राफी कर सुबूत इकट्ठे किए।
विज्ञापन
चार संदिग्ध हिरासत में
पुलिस को जसपाल की जेब से न तो पैसा मिला और न ही मोबाइल समेत अन्य कागजात। जसपाल शराब पीने का आदी था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वारदात की रात जसपाल ने दोस्तों के साथ शराब पी थी। उनमें किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को लूट का भी शक है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन