{"_id":"588ce95b4f1c1b0f71cf4b1b","slug":"chandigarh-crime-attacked-on-the-student-of-iti","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 रुपये नहीं दिए तो छात्र पर चाकू से हमला, सीने व बाजू पर वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 रुपये नहीं दिए तो छात्र पर चाकू से हमला, सीने व बाजू पर वार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी नंबर-4 में 20 रुपये नहीं देने पर आईटीआई छात्र पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात कालोनी नंबर-4 निवासी अमनदीप सिंह (18) पर वहीं के रहने वाले राजा ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप ने बताया कि वह सेक्टर-28 स्थित आईटीआई का छात्र है। शुक्रवार को जब अमनदीप एक्टिवा से अपने घर आ रहा था तो राजा ने कालोनी नंबर-4 में स्थित सरकारी स्कूल के पास उसको रोक लिया। पहले तो राजा ने अमनदीप से 20 रुपये मांगे।
जब अमनदीप ने पैसे देने से मना कर दिया तो राजा ने जेब से चाकू निकाला और उसके सीने व बाजू पर ताबड़ तोड़ वार करने शुरू कर दिए। अमनदीप के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने 100 नंबर पर फोन किया। घटनास्थल पर पहुंची पीसीआर गंभीर रूप से घायल हुए अमनदीप को जीएमसीएच-32 ले जाकर भर्ती करवाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक अमनदीप की हालत खतरे से बाहर है। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी राजा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।