{"_id":"58d140a94f1c1b39791a1bd6","slug":"chandigarh-apple-market-purchase-of-apples-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेबों की खरीद फरोख्त में व्यापारी को 18 लाख का चूना, 5 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेबों की खरीद फरोख्त में व्यापारी को 18 लाख का चूना, 5 पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सेब व्यापारियों ने शहर के सेब व्यापारी को खरीद में 18 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने गुजरात के पांच व्यापारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर 26 के सेब व्यापारी हरीश खरबंदा की शिकायत पर गुजरात स्थित दीशा सब्जी मंडी के व्यापारियों राजेश, पदम, विपुल, चंद्रकांत, वीजे पटेल और अन्य तीन लोगों के खिलाफ 18 लाख 23 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
हरीश खरबंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर 26 स्थित सब्जी मंडी में एचके इंटरप्राइजेज के नाम से थोक में फल बेचने का काम करता है। 12 अगस्त, 2016 को गुजरात से राजेश और पदम उनके पास आए थे। उन्होंने कहा कि वे गुजरात स्थित दीशा सब्जी मंडी में फल बेचते हैं। उन्हें सेब की पेटियां खरीदनी हैं। इसके बाद पांचों सेब व्यापारी उन्हें फोन पर आर्डर करते तो वे पेटी भेज देता था।

गुजरात के पांच लोगों पर केस दर्ज
Fraud
- फोटो : Demo Pic
पीड़ित ने बताया कि उनके द्वारा भेजी गई सेब की पेटियों की कुल कीमत 46 लाख 64 हजार 280 रुपये बनी थी। जिसमें से आरोपियों ने 28 लाख 41 हजार 200 रुपये की पेमेंट की, लेकिन बकाया 18 लाख 23 हजार 80 रुपये देने के लिए बहाने बनाने लगे।
उन्होंने पेमेंट लेने के लिए सेब व्यापारियों से फोन पर संपर्क किया तो सभी के फोन बंद आए। इसके बाद हरीश खरबंदा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने राजेश, पदम, विपुल, चंद्रकांत, वीजे पटेल समेत आठ पर मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी।