फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh accident

ओवरलोड थ्री व्हीलर से भिड़ी कार, 13 बच्चे घायल

Sat, 31 May 2014 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 May 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
chandigarh accident

सेक्टर- 38-25 लाइट प्वाइंट पर वरना कार चला रही महिला ने एक ओवरलोड थ्री व्हीलर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे थ्री व्हीलर फुटपाथ पर चढ़ कर पलट गया।

विज्ञापन


थ्री व्हीलर में 13 स्कूली बच्चे थे, जिन्हें चालक बुआ सिंह स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। सभी बच्चे धनास के निवासी हैं। पुलिस ने महिला कार चालक सेक्टर-38 निवासी नरेंद्र कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पति बीएसएफ में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। इस हादसे में महिला चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पीसीआर की तीन गाड़ियां पहुंचीं जिन्होंने उपचार के लिए उन्हें सेक्टर-16 के अस्पताल में भरती करवाया गया। जहां पर तीन बच्चों को भरती किया गया जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। शनिवार को सभी घायल बच्चों को स्कूल में अंतिम दिन था। सभी की शनिवार से स्कूल की छुट्टियां पड़ गई हैं। घायल बच्चे सेक्टर-45 और 50 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते है। सूचना मिलने पर जब परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे तो वह काफी परेशान थे। सेक्टर-39 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे हुए घायल
इस हादसे में विक्रम, मनीषा, उसमान, सुमेश, प्रिंयका, खुशबू, आशीका, धर्मपाली, चंदा और मोहित घायल हुए है जबकि मोहित, उसमान और चंदा गंभीर रूप से घायल हुए है।

थ्री व्हीलर चालक घायल बुआ सिंह ने बताया कि जब वह लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो 7 सेकंड का टाइमर था। जब वह लाइट पार करने लगा तो साइड से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।


उन्होंने बताया कि स्कूल का अंतिम दिन होने केकारण कुछ कालोनी के अन्य स्कूली बच्चे भी थ्री व्हीलर पर सवार हो गए थे जो अन्य दिनों में किसी और व्हीलर में जाते है।

उधर, पेक के पास एक हेड कांस्टेबल ने ओवर लोड थ्री व्हीलर रोका तो थ्री व्हीलर चालक और हेड कांस्टेबल के बीच झगड़ा हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन अंत में दोनो के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed