Bathinda Chain Snatching: बठिंडा में सैर कर रही महिला से चेन स्नैचिंग, सिद्धू और सुखबीर बादल ने सरकार को घेरा
इस मामले के सामने आते ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा-चेन स्नैचिंग, जबरन वसूली, जघन्य हत्याएं पंजाब में दैनिक दिनचर्या हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने लिखा- भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है।
विस्तार
बठिंडा में सैर कर रही एक महिला से चेन स्नैचिंग हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर आप सरकार को घेर लिया।
वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला पैदल जा रही थी। पीछे से आए एक लुटेरे ने महिला के गले से पहले चेन छीन ली। जब महिला नीचे गिर गई तो आरोपी उसके कान की बालियां लूट कर फरार हो गया। आरोपी के साथ एक और बाइक सवार युवक था। घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Bathinda: छत पर चढ़ व्यक्ति ने बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर ली दो की जान, फिर कर ली आत्महत्या
सिद्धू बोले- जागो सीएम साहब
इस मामले के सामने आते ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा-चेन स्नैचिंग, जबरन वसूली, जघन्य हत्याएं पंजाब में दैनिक दिनचर्या हैं। गृह मंत्री और मुख्यमंत्री गहरी नींद में हैं - यह शुतुरमुर्ग मानसिकता पंजाब के लोकतंत्र के लिए कयामत का दिन साबित होगी - डर ही खेल का नाम है! जागो सीएम साहब..ये बठिंडा में हो रहा है।
Chain snatching, extortions , gruesome murders are daily routine in Punjab ! The Home minister and CM are in deep slumber - this Ostrich mentality will spell Dooms day for Punjab’s Democracy- fear is the name of the game ! Wake up CM saheb.. this is happening in Bathinda pic.twitter.com/8FVEEijoO8
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) November 10, 2023
सुखबीर बोले-दूसरे राज्यों में बिजी हैं सीएम
वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक्स पर लिखा- भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। हत्याएं, मादक पदार्थों की तस्करी, जमीन पर कब्जा, अवैध खनन और झपटमारी की ऐसी घटनाएं रोजमर्रा की बात बन गई हैं। स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन "कठपुतली" मुख्यमंत्री अपने दिल्ली बॉस अरविंद केजरीवाल के ड्राइवर की भूमिका निभाने में व्यस्त हैं और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य चुनाव वाले राज्यों में चुनाव प्रचार में सहायता कर रहे हैं।
The law & order situation has completely collapsed in Punjab under the @BhagwantMann led @AamAadmiParty
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) November 10, 2023
govt.
Murders, drug trafficking, land grabbing, illegal mining and such incidents of snatchings have become an everyday affair.
The situation demands immediate attention, but… pic.twitter.com/2qK6ywhwHJ