{"_id":"e60e07e6fc665c41cb52cc230c2161a3","slug":"chain-snatching-by-woman-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने बुजुर्ग महिला से की चौंकाने वाली हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने बुजुर्ग महिला से की चौंकाने वाली हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 15 May 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक बार फिर महिलाओं एवं बुजुर्गों को लूटने वाला महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसी ही एक वारदात को बुधवार चार महिलाओं के गिरोह ने ऑटो में अंजाम देने की कोशिश की। परंतु उससे पहले ही वारदात का शिकार होने जा रही महिला को पता चल गया। महिला ने तुरंत शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाएं ऑटो छोड़कर भाग गईं। लेकिन लोगों की मदद से तीन महिलाओं को काबू कर लिया गया। एक महिला भागने में कामयाब रही। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
फेज-11 निवासी कुलदीप कौर ने बताया कि वह पति के साथ गांव बटाला गई थी।बुधवार को करीब 1:15 बजे वह फेज-6 के बस स्टॉप पर उतरी। फिर उन्होंने घर जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो में पहले से ही चार महिलाएं सवार थीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने उन्हें और उसके पति को बीच में बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
जब ऑटो फेज-1 स्थित फ्रैंको होटल के पास पहुंचने वाला था, तो एक महिला ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है। उसकी साथी महिलाएं उसे पकड़ कर उल्टी कराने लगीं। इसी बीच वह उन महिलाओं के बीच में घिर गई। इसी बीच एक महिला ने उसके गले से सोने की 2 तोले की चेन काट ली।
कुलदीप कौर ने बताया कि उन्हें इस बात का पता तब चला जब उनकी चेन कटने के बाद उनके सूट पर ही गिर गई। फिर उन्होंने शोर मचाया तो चारों महिलाओं ने ऑटो छोड़ भागने की कोशिश की। परंतु लोगों के सहयोग से महिलाओं को पकड़ लिया। एक महिला चकमा देकर भाग गई।
थाना फेज-1 के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि पकड़ी मई महिलाओं की पहचान शांति, मीना, वनीता के रूप में हुई है। जो मूल रूप से नई दिल्ली के स्लम में रहती हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौथी को भी जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।