{"_id":"57fa85f94f1c1b665228e2b1","slug":"chain-beaten-and-robbed-of-rs-50-thousand-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटों चालक को मीटर चलाने को बोला, नहीं पता था खौफनाक होगा अंजाम!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटों चालक को मीटर चलाने को बोला, नहीं पता था खौफनाक होगा अंजाम!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
युवक को पीटकर 50 हजार रुपये और चेन लूटी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात सेक्टर 43 बस स्टैंड पर युवक से मारपीट कर आटो चालक और उसके पांच साथी 50 हजार रुपये नगद व सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने आटो चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान कजहेड़ी निवासी कृष्ण कुमार और रमा शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 39 निवासी शाह मनिंदर सिंह शनिवार देर रात दिल्ली से सेक्टर 43 बस स्टैंड उतरा था। उसने घर जाने के लिए आटो चालक कृष्ण कुमार से बात की। पुलिस ने बताया कि जब मनिंदर आटो में बैठने लगा तो उसने कृष्ण से कहा कि मीटर के हिसाब से चले। जिस पर आटो चालक ने कहा कि यहां मीटर नही चलता। सभी आटो बिना मीटर के ही चलते हैं। इस पर दोनों में तीखी बहस हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई।
पुलिस को शिकायत में मनिंदर ने बताया कि आटो चालक के साथ उसके पांच साथी और आ गए। सभी ने मिलकर उसको पीटा और उसकी सोने की चेन व 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को आटो का नंबर बी दिया। मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपी आटो चालक कृष्ण कुमार व रमा शंकर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवक यूएसए की एक कंपनी में नौकरी करता है। चौकी इंचार्ज देशराज सिंह का कहना है कि सोने की चेन व नगदी लूटने के आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।