{"_id":"605f16b98ebc3e590b344e3e","slug":"central-gst-department-arrested-two-accused-of-punjab-in-bogus-billing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : फर्जी कंपनियों के नाम से की 40 करोड़ की टैक्स चोरी, सेंट्रल जीएसटी विभाग ने दो आरोपी किए काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : फर्जी कंपनियों के नाम से की 40 करोड़ की टैक्स चोरी, सेंट्रल जीएसटी विभाग ने दो आरोपी किए काबू
Sat, 27 Mar 2021 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Mar 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में फर्जी कंपनियां बनाकर 484 करोड़ की बोगस बिलिंग कर 40 करोड़ रुपये का इनपुट क्रेडिट टैक्स लेने वाले दो शातिरों को सेंट्रल जीएसटी विभाग (सीजीएसटी) ने शुक्रवार को खन्ना से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपियों से 19 फर्जी फर्मों के दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
आरोपी 48 करोड़ रुपये के आईटीसी क्लेम भरकर सरकार से 40 करोड़ का रिफंड भी ले चुके हैं। विभाग ने एक आरोपी के घर पर छापा मारकर 44.60 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले विभाग ने 44 फर्जी कंपनियां बनाकर 700 करोड़ की बोगस बिलिंग कर 122 करोड़ का टैक्स चोरी करने का खुलासा किया था। इस मामले में खन्ना में नौ स्थानों पर दबिश दी गई थी। विभाग ने पांच आरोपियों को काबू किया था लेकिन उनके दो साथी गिरफ्त में नहीं आए थे। प्रिंसिपल कमिश्नर आशुतोष बरनवाल एवं एंटी एविजन विंग की सहायक कमिश्नर तान्या बैंस ने बताया कि खन्ना के बलजिंदर सिंह बंटी ने पहले फर्जी धागा फर्में बनाईं। इसके बाद फर्जी बिल बनाकर सरकार से वसूली की।
विज्ञापन
विभाग ने खन्ना स्थित उसके घर पर छापा मारकर उसे काबू कर लिया। उसके घर से 44.60 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। विभाग ने बलजिंदर सिंह के सहयोगी विशाल सिंह को भी पकड़ लिया है। विशाल ने गिरीराज ट्रेडिंग कंपनी बनाकर 19 फर्मों के साथ कारोबार दिखाया और विभाग को ढाई करोड़ रुपये की चपत लगाई। विशाल ने माना कि उसने 21.89 करोड़ की जाली बिलिंग की है।