फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI raids on house of brothers of Excise Inspector

एक्साइज इंस्पेक्टर के घर सीबीआई का छापा

Wed, 07 Jan 2015 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई/सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, राई/सोनीपत Updated Wed, 07 Jan 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
CBI raids on house of brothers of Excise Inspector

एक्साइज एंड टैक्सेशन दिल्ली में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के घर सोनीपत के राई में मंगलवार को सीबीआई ने छापामारी की। इस दौरान प्रदीप, उसके भाई राजेश और संजय के घरों के अलावा राई और भोरगढ, नरेला में उनकी दो फैक्ट्रियों में भी छापा मारा गया।

विज्ञापन


सीबीआई ने यह कार्रवाई इनकी आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली शिकायत पर की। तीनों भाई जिनके घर सीबीआई की जांच हुई, गांव की सरपंच कमलादेवी के बेटे है। सीबीआई की जांच करीब करीब 8 घंटे तक चली। इस दौरान सीबीआई कुछ रिकॉर्ड को अपने साथ ले गई, वहीं कुछ सामान को यहां सील भी किया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार राई की सरपंच कमला देवी के तीन बेटे हैं। इनमें एक प्रदीप कुमार दिल्ली में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग में इंस्पेक्टर है। दूसरा संजय कुमार इसी विभाग में चपरासी है। जबकि तीसरा भाई राजेश इसी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है। मंगलवार सुबह साढे़ नौ बजे के करीब सीबीआई ने एक साथ इनके घर और फैक्ट्रियों में छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई इंस्पेक्टर मनमीत सिंह के नेतृत्व में करीब 20 कर्मचारियों की टीम चंडीगढ़ से यहां पहुंची थी। सीबीआई ने गांव राई में प्रदीप और इनके भाइयों के घर स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी। इस दौरान न तो किसी परिजन को बाहर जाने दिया गया और न ही किसी को अंदर।

संपत्ति व नकदी का ब्यौरा भी जुटाया

CBI raids on house of brothers of Excise Inspector

सीबीआई की रेड की जानकारी से गांव में कौतूहल का माहौल रहा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी जानने को उत्सुक थे कि आखिर माजरा क्या है।

सीबीआई ने राई गांव में इनके घरों के अलावा राई के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित राजेश की फैक्ट्री स्टार लाइन थर्मो फॉमर्स लिमिटेड और नरेला के पास भोरगढ़ में स्थित एक अन्य फैक्ट्री में छापेमारी भी की। फैक्ट्रियों में थर्मोकॉल से डिस्पोजल गिलास, प्लेट आदि बनाने का काम होता है। फैक्ट्रियों में सीबीआई टीम ने कागजात तो छाने, साथ में संपत्ति व नकदी का ब्यौरा भी जुटाया। छानबीन शाम साढे़ चार बजे तक जारी रही।

ये है मामला
एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर प्रदीप और उनके भाइयों के यहां सीबीआई की यह रेड आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत पर की गई थी। असल में करीब डेढ़ साल पहले गांव के ही पवन कुमार जो कि नहरी पटवारी हैं, ने सीबीआई को शिकायत की थी कि प्रदीप और उसके भाइयों ने अवैध तरीके से संपत्ति जुटाई है।

आरोप है कि राजेश कुमार ने कर्मचारी रहते समय फैक्ट्रियां स्थापित की। सीबीआई इन्हीं की जांच के लिए मंगलवार को यहां छापेमारी करने पहुंची। सीबीआई की छापेमारी के दौरान शिकायतकर्ता पवन कुमार यहां मौजूद रहा। उसने सीबाआई अधिकारियों को कुछ अहम जानकारी भी मुहैया करवाई।

शिकायतकर्ता ने मांगी सुरक्षा

CBI raids on house of brothers of Excise Inspector

सीबीआई ने मंगलवार को जब राई गांव में अचानक छापेमारी की तो उस दौरान एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, उनके भाई राजेश और संजय घर पर ही थे। सीबीआई ने तीनों से कुछ सवाल जवाब भी किए।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदीप और राजेश ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति ने रंजिशन झूठी शिकायत की है। हमने सीबीआई को प्रोपर्टी के सारे कागजात दिखा दिए हैं। हमारे पर छिपाने लायक कुछ नहीं है। सीबीआई जांच में पूरा सहयोग दिया है और हम कानून के साथ हैं।

तीनों भाइयों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत करने वाले गांव राई निवासी नहरी पटवारी पवन कुमार ने सीबीआई छापेमारी के बाद अब अपनी जान को खतरा बताया है। उसने थाना राई में शिकायत देकर कहा कि अब उसके खिलाफ रंजिशन कुछ हो सकता है। पुलिस उसकी जान माल की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी दें। पुलिस शिकायत को लेकर जांच और आगामी कार्रवाई कर रही है।

सीबीआई की छापामार टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर मनमीत सिंह ने कहा कि घरों और फैक्ट्रियों की जांच पूरी कर ली गई है। कुछ कागजात उन्होंने साथ लिए है। कुछ सामान को सील भी किया गया है। हमने अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट हैडक्वार्टर को सौंपेगे। आगामी कार्रवाई हैडक्वार्टर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed