{"_id":"57f7ee834f1c1b255226fe9a","slug":"cbi-caught-accountant-for-taking-bribe-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CBI ने ट्रैप लगाकर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CBI ने ट्रैप लगाकर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने सेक्टर-17 से अकाउंटेंट को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोन की फाइल पास करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। अकाउंटेंट के खिलाफ सीबीआई
ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुरदीप सिंह सेक्टर-17 स्थित एजी पंजाब कार्यालय में बतौर अकाउंटेंट तैनात है। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि लुधियाना निवासी केसर सिंह ने आरोपी के खिलाफ
रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में केसर सिंह ने कहा था कि आरोपी गुरदीप सिंह कुछ महीने पहले लोन के लिए अप्लाई किया था। लोन पास न होने पर उन्होंने सेक्टर-17 स्थित एजी
विज्ञापन
पंजाब के दफ्तर में तैनात अकाउंटेंट गुरदीप सिंह से संपर्क किया।
गुरदीप सिंह ने फाइल पास करने के लिए 1500 रुपये की मांग की। केसर सिंह ने शुक्रवार को अकाउंटेंट गुरदीप सिंह से फोन कर रिश्वत
की रकम देने की लिए जगह पूछी तो अकाउंटेंट ने उसे अपने दफ्तर में बुला लिया। सीबीआई ने अकाउंटेंट जनरल पंजाब आफिस में ट्रैप लगाया। केसर सिंह ने जैसे 1500 रुपये गुरदीप को दिए तो
सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई टीम ने आरोपी के आफिस से अन्य कुछ लोन से संबंधित फाइलें भी जब्त की है। सीबीआई शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड की
मांग करेगी।