फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Cash and Jewelery looted in Amritsar after a Family make hostage

वालंटियर बन घर में घुसे बदमाश, कहा- कोरोना की जांच करना है, बंधक बना सात लाख, 15 तोले गहने लूटे

Tue, 30 Jun 2020 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Jun 2020 01:55 AM IST
सार

  • कोका कोला एजेंसी के मालिक समेत परिवार को बंधक बनाकर 7 लाख, 15 तोले गहने लूटे
  • अमृतसर में पुलिस वालंटियर की वर्दी पहन कोरोना की जांच के बहाने घर में घुसे छह लोग

विज्ञापन
Cash and Jewelery looted in Amritsar after a Family make hostage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमावर्ती कस्बा अटारी में कोका कोला एजेंसी के मालिक के घर में पुलिस वालंटियर बन घुसे डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर सात लाख रुपये और 15 तोले सोने के गहने लूट लिए। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे छह डकैत कोका कोला एजेंसी के मालिक जसविंदर सिंह के घर आए। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो जसविंदर ने दरवाजा खोला। 

विज्ञापन


पुलिस वालंटियर की वर्दी में आए इन डकैतों ने कहा कि उनके घर की जांच की जानी है कि कहीं कोई कोरोना मरीज तो नहीं है। मालिक ने कहा कि सब ठीक है। इतने में छह डकैतों में से चार जबरदस्ती घर में दाखिल हो गए। घर में घुसते ही उन्होंने जसविंदर और उसके परिवार को तेजधार हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद वे डकैती कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना घरिंडा के एसएचओ अमनदीप सिंह ढिल्लों पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जसविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ के अनुसार जसविंदर के पास काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed