फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case registered against two including wife in AAP leader death case in Punjab

Kapurthala News: कार में मिली थी आप नेता की लाश, इंग्लैंड में रहने वाली पत्नी समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 05:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुलत्थ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 05:22 PM IST
सार

पिता ने आरोप लगाया कि गुरबख्श कौर व गुरजिंदर सिंह उनके बेटे पर तलाक देने का दबाव डाल रहे थे। उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया या फिर किसी से मरवा दिया गया है। थाना भुलत्थ की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर गुरबख्श कौर व गुरजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Case registered against two including wife in AAP leader death case in Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आप नेता का सड़क किनारे कार में शव मिलने के मामले में थाना भुलत्थ की पुलिस ने मृतक की इंग्लैंड निवासी पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी इस समय इंग्लैंड में है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। पुलिस को आप नेता सुखबीर सिंह के पिता अवतार सिंह निवासी गांव गिल थाना नकोदर जिला जालंधर ने बताया कि उसका बेटा सुखबीर सिंह गांव डल्ला सुल्तानपुर लोधी में किसी रिश्तेदार के विवाद समारोह में शरीक होने खिंडा रिजोर्ट गया था। 

विज्ञापन


वहां से करीब शाम चार बजे वह हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी टुरना निवासी गिल की स्विफ्ट कार लेकर गुरजिंदर सिंह निवासी गांव भतीजा करतारपुर के पास गया था, जोकि उसे काफी दिन से फोन करके मिलने बुला रहा था। अवतार सिंह ने बताया कि उसके घर गांव का ही कुलविंदर सिंह आया और कहने लगा कि सुखबीर सिंह की तबीयत ठीक नहीं है और वह भुलत्थ के सिविल अस्पताल में भर्ती है। फिर वे दोनों भुलत्थ पहुंचे तो देखा कि वहां पर सुखबीर सिंह स्ट्रैचर पर पड़ा था और डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत की वजह यह है कि उनका बेटा सुखबीर सिंह करीब 12 साल पहले इंग्लैंड गया था और वहां पर पहले से रह रही गुरबख्श कौर निवासी गांव गिल थाना नकोदर के पास रह रहा था। गुरबख्श कौर का पहले विवाह गांव सिधवां दोनां कपूरथला में हुआ था, जिससे उसे दो बेटे हुए। उसके पति की मौत हो गई तो उसने अमृतसर के एक व्यक्ति से विवाह कर लिया, जो पहले इंग्लैंड रहता था। दोनों विवाह के बाद इंग्लैंड चले गए। फिर उनका बेटा सुखबीर सिंह 2013 में डिपोर्ट हो गया और वह इंग्लैंड आ गया। इस दौरान गुरबख्श कौर का इंग्लैंड में अपने पति से तलाक हो गया और वह भी भारत आ गई और उनके बेटे से विवाह कर लिया। 

काफी समय यहां रहने के बाद वह वापस इंग्लैंड चली गई। फिर आठ माह पहले गुरबख्श कौर अपने परिवार के साथ भारत आई और गुरजिंदर सिंह निवासी गांव भतीजा करतारपुर के पास रहने लग गई और कुछ दिन बाद गुरबख्श कौर फिर इंग्लैंड चली गई। उसने आरोप लगाया कि गुरबख्श कौर व गुरजिंदर सिंह उनके बेटे पर तलाक देने का दबाव डाल रहे थे। उसे शराब में जहर मिलाकर पिला दिया या फिर किसी से मरवा दिया गया है। थाना भुलत्थ की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर गुरबख्श कौर व गुरजिंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed