{"_id":"63602bfe36a0cf4eb17180e1","slug":"case-registered-against-landlord-in-kapurthala-under-pocso-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: मां को देख रोने लगी बच्ची, बोली- अंकल ने 20 रुपये दिए... कमरे में गलत हरकत की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: मां को देख रोने लगी बच्ची, बोली- अंकल ने 20 रुपये दिए... कमरे में गलत हरकत की
Tue, 01 Nov 2022 01:44 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:44 AM IST
सार
बच्ची ने बताया कि अंकल ने छत से मुझे आवाज देकर बुलाया और 20 रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बुला लिया और गलत हरकत की। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले में एक मकान मालिक ने 20 रुपये देकर किरायेदार की नौ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। थाना बेगोवाल की पुलिस ने बच्ची के अभिभावकों की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
थाना बेगोवाल की पुलिस को बच्ची की माता ने शिकायत दी है कि उसका पति विदेश में रहता है। करीब एक माह पहले वह विदेश से घर आया। हमारे तीन बच्चे हैं। मेरा परिवार पिछले चार साल से आरोपी के घर में किराये पर रह रहा है। रविवार को वह अपने बेटे को साथ लेकर दवा लेने बाइक पर शहर से बाहर गई थी और दोनों बच्चियां को घर पर ही छोड़ गई थी। जब शाम करीब साढ़े तीन बजे घर लौटी तो उसे देखकर छोटी बेटी रोने लगी।
विज्ञापन
बच्ची ने बताया कि अंकल ने छत से मुझे आवाज देकर बुलाया और 20 रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने उसे कमरे में बुला लिया और गलत हरकत की। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन