{"_id":"6381191dbefa7f438d3def5c","slug":"case-on-two-including-sarpanch-for-post-photos-with-arms-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: असलहा के साथ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, सरपंच समेत दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: असलहा के साथ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, सरपंच समेत दो पर केस
Sat, 26 Nov 2022 01:08 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Nov 2022 01:08 AM IST
सार
डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई कुलवंत सिंह, एचसी अरविंदरजीत सिंह व पुलिस पार्टी बस अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि लखवीर सिंह सरपंच फरीदसराय ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें कार में सवार एक युवक अपने हाथ में एक गन पकड़कर हथियार की खुलेआम प्रदर्शनी कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे में गन कल्चर के खिलाफ सरकार की सख्ती के चलते कपूरथला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड़ में है। थाना कपूरथला व सुल्तानपुर लोधी में दो अलग-अलग मामलों में सरपंच समेत दो लोगों पर केस दर्ज करके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
थाना सिटी कपूरथला में दर्ज एफआईआर 266 के अनुसार जांच अधिकारी ईशरू प्रसाद को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि संत नगर निवासी राजकुमार अपनी एक आईडी बिल्ला पतंदर के नाम पर बनाकर उस पर अपनी पिस्टल सहित फोटो पोस्ट की है। फेसबुक आईडी की जांच के बाद पता चला कि उक्त व्यक्ति ने अपनी पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट की है और साथ ही उसने अपने कई अन्य साथी दोस्तों की फोटो भी पिस्टल पकडे़ अपलोड की है।
विज्ञापन
वहीं सोशल मीडिया पर हाथों में गन पकड़ पर हथियार की खुलेआम प्रदर्शनी कर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज किया गया है, परंतु आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई कुलवंत सिंह, एचसी अरविंदरजीत सिंह व पुलिस पार्टी बस अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि लखवीर सिंह सरपंच फरीदसराय ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें कार में सवार एक युवक अपने हाथ में एक गन पकड़कर हथियार की खुलेआम प्रदर्शनी कर रहा था।