{"_id":"4639e2bda177b5817749c753a2c3a155","slug":"case-of-cheating-on-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को शर्मिंदा कर गई सास-ससुर की करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को शर्मिंदा कर गई सास-ससुर की करतूत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Jul 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
नेवी में कार्यरत बेटे की मौत के बाद अभिभावकों ने संपदा विभाग में यह शपथपत्र दिया कि उनके बेटे की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह शपथपत्र देकर उन्होंने बेटे के नाम की प्रॉपर्टी अपने नाम पर करवा ली। इस बात की जानकारी जब बहू सुखमणि को हुई तो उसने सास-ससुर के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज किया है।
मोहाली निवासी सुखमणि ने बताया कि उसके पति गगनदीप की साल 2006 की मौत हो गई थी। उनके नाम पर खुड्डा अलीशेर में चार कनाल जमीन है।
इसकी रजिस्ट्री संपदा विभाग ने की थी, लेकिन उनकी मौत के बाद जयपुर निवासी उनके ससुर गुरप्रकाश सिंह ढिल्लों और सास मंजीत कौर ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर खुड्डा अलीशेर का प्लाट अपने नाम पर करवा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सुखमणि ने कोर्ट की शरण ली। सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि आरोपी सास-ससुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन