{"_id":"63821fa7e02d6d32b82811f6","slug":"case-filed-against-three-for-sharing-photos-with-weapons-on-facebook-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: फेसबुक पर हथियारों संग फोटो डालना पड़ा भारी, गायक समेत तीन के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: फेसबुक पर हथियारों संग फोटो डालना पड़ा भारी, गायक समेत तीन के खिलाफ केस
Sat, 26 Nov 2022 07:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Nov 2022 07:49 PM IST
सार
थाना सदर पटियाला में दर्ज दूसरे मुकदमे में सिंगर कासी नाथ के अलावा मनप्रीत सिंह निवासी गांव सैफदीपुर को नामजद किया गया है और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि मनप्रीत सिंह ने फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है और अपने अकाउंट पर कासी नाथ व अन्य अज्ञात व्यक्ति समेत हथियारों से लैस होकर फोटो डालते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालने के आरोप में पटियाला पुलिस ने एक सिंगर समेत तीन लोगों को नामजद करने के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले मुकदमे में थाना घग्गा पुलिस ने दिलबर खान निवासी गांव उगोके अगा बादशाहपुर को नामजद किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिलबर खान ने फेसबुक पर दिलबर सोहानिया नाम का अकाउंट बनाया है और अपने अकाउंट पर वह हथियारों के साथ फोटो डालता है। अगर आरोपी की आईडी को जांचा जाए तो हथियारों की नुमाइश के साथ फोटो व वीडियो मिल सकते हैं। इन फोटो व वीडियो से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
थाना सदर पटियाला में दर्ज दूसरे मुकदमे में सिंगर कासी नाथ के अलावा मनप्रीत सिंह निवासी गांव सैफदीपुर को नामजद किया गया है और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि मनप्रीत सिंह ने फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया हुआ है और अपने अकाउंट पर कासी नाथ व अन्य अज्ञात व्यक्ति समेत हथियारों से लैस होकर फोटो डालते हैं। आरोपी की आईडी चेक करने पर हथियारों का प्रदर्शन करते फोटो व वीडियो मिले।
विज्ञापन