{"_id":"61e02e02e911c701964d2a5b","slug":"case-filed-against-husband-and-mother-in-law-after-newly-married-died-in-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसा: पिता का आरोप- बेटी का काला रंग नहीं था पसंद, पति और सास ने मुंह दबा कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानसा: पिता का आरोप- बेटी का काला रंग नहीं था पसंद, पति और सास ने मुंह दबा कर दी हत्या
Thu, 13 Jan 2022 07:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:27 PM IST
सार
पंजाब के मानसा में पिता से बात करते वक्त नवविवाहिता का फोन अचानक बंद हो गया। कुछ समय बाद पति का फोन आया कि आपकी बेटी नहीं रही। पिता ने पति व सास पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बंधना की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मानसा में बुढलाडा की एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार शहर की ढाहा बस्ती में 24 नवंबर 2021 को बंधना नाम की लड़की का विवाह मंगल से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका रंग काला (पक्का) होने के कारण पति व सास उसे पसंद नहीं करते थे। इस कारण घर में झगड़ा होता था।
विज्ञापन
मृतका के पिता मालटा ने बताया कि उसकी लड़की का फोन 12 जनवरी को शाम के समय आया था। उसने बताया कि सास व पति उसके साथ क्लेश कर रहे हैं। इस बीच बात करते हुए मोबाइल बंद हो गया। थोड़ी देर बाद बंधना के पति का फोन आया और उसने बताया कि आपकी लड़की की मौत हो चुकी है। जब वह सरकारी अस्पताल पहुंचे तो उसका शव शवगृह में रखा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लड़की का विवाह रीति रिवाज के अनुसार किया गया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनके दामाद मंगल व उसकी मां रेखा ने बेटी का मुंह दबाकर सांस रोक दी, इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक लड़की के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पति मंगल व सास रेखा रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन