{"_id":"5e14ba428ebc3e88062da508","slug":"case-filed-against-four-including-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस थाने में था एसएचओ, उसी में दर्ज हुआ केस, लगा ये बड़ा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिस थाने में था एसएचओ, उसी में दर्ज हुआ केस, लगा ये बड़ा आरोप
Wed, 08 Jan 2020 12:57 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में गत वर्ष तीन अक्तूबर को रात साढ़े सात बजे होशियारपुर के सुनार की कार को स्टार्ट करने के नाम पर धोखे से कार भगा कर ले जाने के मामले में थाना पोजेवाल में एसएचओ जागर सिंह, प्रदीप कुमार, योगेश कुमार और अमरजीत कौर के खिलाफ प्रिवेन्शन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 6 व 7 तथा आईपीसी की धारा 482 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसआई जागर सिंह को पद से मुअत्तल भी कर दिया गया।
विज्ञापन
गढ़शंकर पुलिस की लगातार की जा रही जांच के बाद और अमर उजाला द्वारा किए खुलासों के चलते आखिर पोजेवाल थाने में 2020 की पहली एफआईआर अपने ही थाने में एसएचओ जागर सिंह सहित चार के खिलाफ दर्ज की गई। जागर सिंह ने 18 अक्तूबर, 2019 को प्रदीप कुमार, योगेश कुमार थाने लाया गया।
विज्ञापन
दोनों पर मामला दर्ज करने की बात की गई, तो दोनों ने गढ़शंकर में सुनार से कार छीनने का आरोप मान लिया और रिश्वत लेकर मामला रफा दफा करने की बात कही। प्रदीप कुमार ने होशियारपुर में रहने वाली रिश्तेदार अमरजीत कौर को बीच में डाल लिया। जागर सिंह ने अमरजीत कौर से साढ़े तीन लाख में सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन
पचास हजार रुपये एसएचओ जागर सिंह ने ले लिए और तीन लाख बाद में देने की बात तय हो गई। जागर सिंह ने उनकी कार पर लगे नंबर का मोटर व्हीकल धारा 207 के तहत चालान काट दिया और कह दिया कि आरसी दिखाकर कार ले जाएं। अमरजीत कौर ने फोन पर बात कर कार रिलीज करवा ली और उक्त लोगों ने कार में पड़े सोने को पोजेवाल में सोने का काम करने वाले राकेश कुमार को सात लाख में बेच दिया। आरोपियों से अलग-अलग तौर पर 139 ग्राम सोना मिलने पर पुलिस शक जता रही है। एसएसपी अलका मीना ने कहा कि जागर सिंह उस समय पोजेवाल थाने में तैनात थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।