{"_id":"5707ab324f1c1b4b5ac810c9","slug":"case-filed-against-fake-insurance-of-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की फर्जी इंश्योरेंस करने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की फर्जी इंश्योरेंस करने के मामले में केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन का जाली इंश्योरेंस करने के मामले में पुलिस ने मोहाली निवासी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मौली जागरां निवासी छोटेलाल ने मोहाली के रहनेवाले विशाल सिंह के खिलाफ वाहन की जाली इंश्योरेंस करने का आरोप लगाया है। छोटेलाल की शिकायत पर मौली जागरां पुलिस स्टेशन में विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता छोटेलाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले साल उसने विशाल से अपनी टेवेरा गाड़ी की इंश्योरेंस करवाई थी। पिछले साल रोहतक में उसी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। जब गाड़ी का क्लेम लेने के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी वैरिफिकेशन के लिए भेजी गई तो पता चला कि ये पॉलिसी जाली है।
विज्ञापन
पीड़ित को रोहतक कोर्ट से इस संबंध में एक आर्डर भी जारी हुए हैं कि उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी फर्जी है। जिस कंपनी की इंश्योरेंस पॉलिसी उनके पास है उस कंपनी से उनकी इंश्योरेंस हुई ही नही थी। कंपनी के पास पॉलिसी के पैसे ही नही जमा हुए थे।
विज्ञापन
इसके बाद छोटेलाल ने मौली जागरां पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि उसने जीरकपुर पंचकूला रोड पर दुकान चलाने वाले विशाल से पॉलिसी करवाई थी जो कि फर्जी है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
लिस ने छोटेलाल की शिकायत पर विशाल के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया है लेकिन उसको गिरफ्तार नही किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के पास गवाह नही है कि आरोपी इंश्योरेंस एजेंट है और उसने ही पॉलिसी की थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। जब जांच पूरी होगी तो आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।