{"_id":"6862c5e1deb39dfc250550eb","slug":"case-filed-against-army-jawan-in-chandigarh-for-misdeed-himachal-girl-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान पर चंडीगढ़ में FIR: हिमाचल की युवती से दोस्ती... होटल में दुष्कर्म, असम में तैनात है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेना के जवान पर चंडीगढ़ में FIR: हिमाचल की युवती से दोस्ती... होटल में दुष्कर्म, असम में तैनात है आरोपी
Mon, 30 Jun 2025 10:44 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:44 PM IST
सार
सेना के जवान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि सैन्य जवान ने हिमाचल की युवती से दोस्ती की और उसके साथ चंडीगढ़ के होटल में दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
विस्तार
युवती से दुष्कर्म के मामले में सेना के जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज हुई और जांच के लिए मामला चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया गया। कुलदीप भारतीय सेना में है। कुलदीप को चंडीगढ़ जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है। आरोपी को पुलिस जांच में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली एक युवती ने मंडी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिये आरोपी कुलदीप के साथ दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ चंडीगढ़ में दुष्कर्म किया। मामले में संज्ञान लेते हुए मंडी पुलिस ने तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
दो साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी आरोपी कुलदीप के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने उसे बताया था कि वह आर्मी में है और असम में तैनात है। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने की बात कही। कुलदीप ने शादी का प्रस्ताव रखते हुए युवती को चंडीगढ़ बुलाया। जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके साथ चंडीगढ़ में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शादी के वादे से मुकर गया और दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन