फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case against owners of three kabaddi federations in Sandeep Nangal murder case

संदीप नंगल हत्याकांड: कनाडा और USA में बैठे तीन कबड्डी फेडरेशन के मालिक नामजद, मार्च में की गई थी हत्या

Mon, 05 Sep 2022 01:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Sep 2022 01:14 AM IST
सार

भाई अंग्रेज सिंह ने बताया था कि उसे 12 अप्रैल को रात आठ बजे मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए एक कॉल आई थी। इसमें मारने की धमकी मिली थी। कनाडा से धमकी देने वाला मनजीत सिंह कंग था, जो खुद को सनोवर ढिल्लो का दोस्त बता रहा था।

विज्ञापन
Case against owners of three kabaddi federations in Sandeep Nangal murder case
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी और भाई के बयान पर नॉर्थ इंडियन कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन चट्ठा, नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो के प्रधान सुक्खा मान और रॉयल किंग्स क्लब यूएसए के मालिक शब्बा थियाड़ा को नामजद किया है। एडवर्ड पर हत्या में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन


एसएसपी (देहात) स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि संदीप नंगल के भाई अंग्रेज सिंह ने पहले ही तीनों के खिलाफ बयान दिया था। लंबी पड़ताल के बाद सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों के बाद तीनों को नामजद किया गया है। पंजाब पुलिस तीनों को विदेश से भारत लाएगी। असल में यह पूरा मामला कबड्डी फेडरेशन में पार्टनरशिप का था। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार 14 मार्च को रॉयल किंग्स क्लब यूएसए का मालिक शब्बा थियाड़ा भारत में था। अंग्रेज सिंह ने बताया था कि सुक्खा मान और शब्बा थियाड़ा ने संदीप को फेडरेशन का हिस्सा बनने को कहा था लेकिन उसने मना कर दिया। इसी दिन मल्लियां में चल रहे कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान शाम करीब छह बजे गोली बरसाकर संदीप की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई अंग्रेज सिंह ने बताया था कि उसे 12 अप्रैल को रात आठ बजे मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए एक कॉल आई थी। इसमें मारने की धमकी मिली थी। कनाडा से धमकी देने वाला मनजीत सिंह कंग था, जो खुद को सनोवर ढिल्लो का दोस्त बता रहा था। उसने कहा था कि अगर केस वापस न लिया तो तुम्हारा हाल भी संदीप जैसा ही करेंगे। इसके बाद शाहकोट पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed