{"_id":"f2e6aaa9ff86469891fc58337caa0a9b","slug":"case-against-arbaaz-khan-and-malaika-khan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबाज और मलाइका खान के खिलाफ याचिका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अरबाज और मलाइका खान के खिलाफ याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के भाई फिल्म अभिनेता एवं निर्माता अरबाज खान, उनकी पत्नी मलाइका खान के खिलाफ जिला अदालत में सिविल सूट दायर किया गया है।
विज्ञापन
इसमें अरबाज खान पर उनकी हाल में ही प्रदर्शित हुई फिल्म ‘डॉली की डोली’ की कहानी चुराने का आरोप है। इससे पहले जनवरी में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजवाया गया था। इसके बावजूद फिल्म को प्रदर्शित कर दिया गया।
विज्ञापन
लेखक मनोहर शुक्ला ने फिल्म निर्माताओं पर फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 21 मार्च तक प्रतिवादी पक्ष को जवाब दाखिल करने को कहा है। साथ ही इसके प्रसारण और कॉपीराइट बेचने पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता का दावा है कि फिल्म की कहानी को वह 2012 में मुंबई फिल्म एसोसिएशन से रजिस्टर्ड करा चुके हैं।
विज्ञापन
याचिका में आरोप है कि प्रतिवादी पक्ष को कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद उन्होंने फिल्म को रिलीज कर दिया। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसकी रिलीज से पहले 19 जनवरी को कानूनी नोटिस भेजा गया था।
इसके बाद उन्हें ई-मेल से सूचना भेजी गई कि वे कानूनी नोटिस का जवाब तैयार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के प्रसारण पर रोक नहीं लगाई जा सके, इसलिए प्रतिवादी पक्ष ने केवियट पिटीशन दायर कर दी। याचिकाकर्ता ने इसके बाद अदालत में अलग से आपराधिक याचिका भी दायर की है।