{"_id":"ba6fe604160b4dd208eba940666c7e9e","slug":"card-holders-torn-ration-card-and-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड धारकों ने राशन कार्ड और रुपये फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्ड धारकों ने राशन कार्ड और रुपये फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Mon, 28 Apr 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलका बल्लूआना के गांव अमरपुरा में नीले कार्ड के राशन वितरण में धांधली के आरोपों की वजह से दो डिपो होल्डरों को कार्ड धारकों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं वहां उपस्थित ग्राम पंचायत के एक पंच ने गुस्से में आकर कुछ कार्ड और रुपये भी फाड़ दिए। इसकी सूचना मिलते ही थाना बहाववाला की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
अबोहर के प्रेम नगर गली नंबर छह निवासी केवल सिंह व नई आबादी गली नंबर आठ निवासी सुरेश कुमार डिपो होल्डरों ने गांव अमरपुरा में एक माह का राशन वितरण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डिपो होल्डर गेहूं के साथ दाल नहीं दे रहा और उनके राशन कार्ड पर दाल की इंट्री कर रहा था।
ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंचे एक पंच ने गुस्से में आकर करीब आधा दर्जन राशन कार्ड और उनके साथ रखे रुपये फाड़ दिए।
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है और कार्ड फाड़ने के मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।