{"_id":"56eeb0724f1c1b6d34f14e16","slug":"car-theft-of-chemist-accused-arrest-with-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट की चोरी की कार बेचने जा रहा था, युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिस्ट की चोरी की कार बेचने जा रहा था, युवक काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Mar 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-30 के घर के बाहर से कार चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे चोरी की कार भी बरामद कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
18-19 मार्च की रात को सेक्टर-30 के मकान नंबर 225-ए के सामने से वह मारूति-800 चोरी कर ले गया था। कार मालिक अनिश कुमार ने बताया कि उनकी मनीमाजरा में केमिस्ट शॉप है। रात को दुकान से लौटकर उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर दी थी। अगले दिन सुबह उनकी कार गायब थी।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक थाने में एफआईआर दर्ज कर ली। बाद में पुलिस ने जांच के दौरान मनीमाजरा के पास नाका लगाकर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान ललित गोयल के रूप में हुई। ललित हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जिस समय आरोपी पकड़ा गया, वह उसी कार में सवार था। आरोपी कार को शहर से बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में था। बाद में चेक करने पर पता चला कि ये वही कार है, जो सेक्टर-30 से चोरी हुई थी।