फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   car theft for drugs addictions, 2 arrested in chandigarh

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे कार चोरी, 2 गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
car theft for drugs addictions, 2 arrested in chandigarh
अरेस्‍ट

नशे की लत पूरी करने के लिए पहले कार चोरी करते थे। इसके बाद उसमें से महंगे सामान निकालकर बेच देते थे। फिर उस कार को आसपास के एरिया में छोड़ देते थे। यह काम सेक्टर-22 निवासी गुरदीप सिंह और सेक्टर-23 का हरजिंदर सिंह करते थे। दोनों को सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने बीते दिन सेक्टर-23 के बाल भवन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश कर उनका एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार सेक्टर-22ए निवासी इंदरप्रीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12-13 जून की रात घर के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो कोई चुराकर ले गया। इसका पता उन्हें सुबह लगा जब गाड़ी वहां नहीं थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। 13 जून की शाम पुलिस ने सेक्टर-23 में बाल भवन के पास नाका लगाया था। इसी दौरान एक बोलेरो में सवार दो युवक वहां आए। पुलिस ने उन्हें रोक कर कागजात दिखाने को कहा। इस पर दोनों बहाने बनाने लगे। पुलिस को दोनों पर शुक हुआ। पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती की तो दोनों ने कबूल कर लिया कि गाड़ी चोरी की है।
विज्ञापन


इसके बाद एएसआई शमीम अहमद दोनों को सेक्टर-22 चौकी पर ले आए। वहां पूछताछ में दोनों ने अपने नाम गुरदीप सिंह और हरजिंदर सिंह बताया। दोनों ने कबूला कि यह बोलेरो उन्होंने सेक्टर-22 से एक रात पहले ही चोरी की थी। जांच में सामने आया कि वह पहले भी कई कार को ऐसे ही चोरी कर उसमें से स्टीरियो आदि अन्य महंगे सामान निकाल लेते थे। इसके बाद वह सामान को बेच देते थे। साथ ही वह पकड़े न जाएं, इसके लिए कार को आसपास के एरिया या मोहाली, पंचकूला में छोड़ आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी हैं। दोनों ने जब बोलेरो चोरी की थी, उससे पहले भी खूब शराब पी थी। नशे में ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों पुलिस की एक दिन की रिमांड पर हैं। पुलिस को उनसे चोरी के और भी मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed