{"_id":"634468761b79aa2f1b5fdfe4","slug":"car-snatched-from-woman-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में वारदात: महिला को धक्का देकर कार छीनी, अब CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में वारदात: महिला को धक्का देकर कार छीनी, अब CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
Tue, 11 Oct 2022 12:19 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:19 AM IST
सार
कमलजीत सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह का समय होने के कारण ज्यादा लोग भी सड़क पर नहीं थे। वहीं कोई व्यक्ति आरोपी का पीछा भी नहीं किया। सेक्टर-34 थाना पुलिस गाड़ी छीनने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-44 मार्केट में सोमवार सुबह छह बजे दूध और ब्रेड खरीदने पहुंचे कमलजीत सिंह की कार छीनकर एक व्यक्ति फरार हो गया। घटना के समय कमलजीत सिंह की पत्नी प्रवीण कौर कार सीएच 01बीएस 3771 में ही बैठीं थीं जबकि वह खुद दुकान पर दूध और ब्रेड खरीद रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपी आया और जबरन कार चालक वाली सीट पर बैठकर प्रवीण कौर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। कार का एक पहिया प्रवीण कौर के पैर पर चढ़ गया लेकिन आरोपी कार लेकर भाग निकला। प्रवीण कौर के पैर में चोट आई है। कमलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
दुकान पर खड़े सेक्टर 44 निवासी कमलजीत सिंह पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर प्रवीण कौर को जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया। कमलजीत सिंह ने बताया कि सुबह-सुबह का समय होने के कारण ज्यादा लोग भी सड़क पर नहीं थे। वहीं कोई व्यक्ति आरोपी का पीछा भी नहीं किया। सेक्टर-34 थाना पुलिस गाड़ी छीनने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन